'जाति देखकर खुश ना होना, कोविंद जी राष्ट्रपति बने लेकिन...' कांग्रेस नेता उदित राज का विवादित बयान
नई दिल्ली, 23 जून: देश को जल्द ही नया राष्ट्रपति मिलने वाला है। 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होना है, जिसको लेकर सियासी हचलत जारी है। एनडीए की तरफ से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी घोषित किया गया है, वहीं विपक्ष की तरफ से पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के नाम का ऐलान किया गया है। इसी बीच अब कांग्रेस नेता उदित राज ने वर्तनाम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लेकर एक विवादित टिप्पणी की है।

कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने प्रस्तावित राष्ट्रपति चुनाव के बीच एक ऐसा ट्वीट किया है, जिसके बाद वो सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। कांग्रेस नेता ने मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर विवादित टिप्पणी करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, "जाति देखकर खुश न होना। कोविंद जी राष्ट्रपति बने तो दलित खुश हुए और भला एक चपरासी का नहीं कर पाए।"
उनका यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब एनडीए की तरफ से उड़ीसा की रहने वाली और आदिवासी समाज से जुड़ी झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाया गया है। द्रौपदी मुर्मू अगर राष्ट्रपति चुनाव जीतती हैं तो वो देश की पहली आदिवासी समाज से आने वाली राष्ट्रपति होंगी।
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब उदित राज इस तरह का विवादित बयान दिया हो, वो अक्सर विवादित टिप्पणी करते हैं। इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उस वक्त महान नाटककार बताया था, जब पंजाब में उनकी सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था।












Click it and Unblock the Notifications