मोदी कैबिनेट में विवादित सांसद का नाम?

नई दिल्ली। विवादित सांसद गिरिराज सिंह नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में बतौर मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले मोदी के समर्थन में बिहार से भाजपा के सांसद गिरिराज सिंह ने मोदी का विरोध करने वालों को पाकिस्तान परस्त कहा था। यही नहीं, मोदी का विरोध करने वालों को पाकिस्तान जाने की भी सलाह दे डाली थी।

giriraj-singh

लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की ओर से उम्मीदवार बनाए गए गिरिराज सिंह ने अपने एक भाषण में कहा था कि मोदी का विरोध कर रहे हैं। उन्हें तो पाकिस्तान जाना चाहिए। इस विवादित टिप्पणी की आलोचना राजनीतिक स्तर से लेकर समाजिक औऱ फिल्मी जगत के सितारों तक ने आलोचना की थी। जिसके बाद बिहार में ही जन प्रतिनिधि कानून के तहत गिरिराज सिंह के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज हुई।

यह उठ रहे हैं सवाल

-क्या गिरिराज सिंह को मंत्री बनाए जाने पर नरेंद्र मोदी की छवि पर गलत असर नहीं पड़ेगा?
-आखिर नरेंद्र मोदी ने गिरिराज सिंह में क्या देखा जो उन्हें अब कैबिनेट में शामिल किए जाने की अटकलें सामने आई हैं?
-संघ का दबाव होने के कारण तो गिरिराज सिंह को कैबिनेट में शामिल नहीं किया जा रहा है?
-मौकापरस्ती दिखाकर जेडीयू से अलग होकर मोदी हवा में भाजपा का दमन थामने वाले गिरिराज सिंह पर आखिर इतना विश्वास?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+