'मादक पदार्थों के सेवन पर नियंत्रण सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं...', दोसांझ के शराब- थीम वाले गाने पर कंगना
सिंगर दिलजीत दोसांझ के शराब थीम वाले गाने पर विवाद के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस से राजनीता बनी कंगना रानौत से ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि शराब जैसे मादक चीजों के सेवन पर नियंत्रण के लिए आमतौर सरकार को ही जिम्मेदार ठहराया जाता है, लेकिन इसमें काफी हद तक जनता भी अपना रोल निभा सकती है। बीजेपी सांसद कंगना से जब पूछा गया कि गानों में शराब सेवन को प्रमुखता देने का मुद्दा क्या वो मुद्दे को संसद में उठाएंगी, तो उन्होंने कहा कि गाने की कला किसी चीज की मोहताज नहीं होती।
शराब थीम वाले सिंगर दिलजीत दोसांझ के गाने को लेकर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शराब थीम के अलावा भी ऐसे बहुत सारे गीत हैं, जिनके जरिए सिंगर प्रसिद्ध पा सकते हैं। कंगना हिमाचल के लोकसंगीत का भी जिक्र किया और बताया कि ऐसे गानों में सामाजिक मुद्दों के साथ एक स्वस्थ मनोरंजन को प्रमुखता दी गई है।

ड्रग्स, शराब और हिंसा से जुड़े विषयों पर कंगना रनौत ने एक सवाल के जवाब ने कहा कि ऐसे चीजों से बचने के लिए समाज को भी खड़ा होना पड़ेगा। बीजेपी सांसद ने कहा कि ऐसे मामलों से निपटने में जनता और सरकार दोनों की भूमिका पर जोर देते हुए कहा दिलजीत दोसांझ के शराब- थीम पर गाने को लेकर भी प्रतिक्रिया दी।
कंगना रनौत ने कहा, "कलात्मक अभिव्यक्ति किसी चीज की मोहताज नहीं होती। हिमाचल लोक संगीत में ऐसे बहुत सारे गीत हैं। कला में, भावनाएँ ही मायने रखती हैं। प्रत्येक का अपना। ऐसा कहा जा रहा है कि, जब मादक द्रव्यों के सेवन जैसी आदतों की बात आती है, तो यह सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि आम जनता की भी जिम्मेदारी है।"












Click it and Unblock the Notifications