महंगाई के मोर्चे पर बुरी खबर, जून में खुदरा महंगाई दर बढ़ी
नई दिल्ली। महंगाई के मोर्च पर आम लोगों को लिए बुरी खबर है। जून 2018 में खुदरा महंगाई दर 5 फीसदी हो गई है। इससे पहले यह 4.87 फीसदी थी। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को उम्मीद थी कि खुदरा महंगाई दर सालाना 5.30 फीसदी पर रहेगी। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने हाल ही में डेटा जारी किया है। मुद्रस्फीति की दर पिछले दो साल के उच्चतम स्तर पर है।

मई में सबसे ज्यादा झटका कंज्यूमर नॉन ड्यूरेबल्स की ग्रोथ को लगा जिसमें 2.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जबकि एक साल पहले समान महीने में इस सेक्टर में 9.7 फीसदी की ग्रोथ रही थी। इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) की वृद्धि को मई में तगड़ा झटका लगा है। इस महीने में आईआईपी की ग्रोथ 3.2 फीसदी रह गई, जबकि अप्रैल में यह आंकड़ा 4.9 फीसदी रहा थी।
मई में विनिर्माण क्षेत्र की विकास दर जहां सपाट रही, वहीं इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर में खासी सुस्ती दर्ज की गई। वहीं मई, 2017 से तुलना में यह कुछ बेहतर है, जब आईआईपी विकास दर 2.9 फीसदी रही थी।












Click it and Unblock the Notifications