नशे की हालत में कांस्टेबल ने सड़क पर लोगों के ऊपर वर्दी लहराकर फेंकी, Video Viral होने पर SP ने किया सस्पेंड

वायरल वीडियो में कथित तौर पर शराब के नशे में धुत पुलिस कांस्टेबल और एक शर्टलेस आदमी को हरदा कस्बे की एक सड़क पर एक दूसरे के साथ बहस करते हुए दिखाया गया है।

मध्य प्रदेश: नशे की हालत में कांस्टेबल ने सड़क पर लहराई वर्दी
Photo Credit:

मध्य प्रदेश के एक पुलिस कांस्टेबल को नशे में वर्दी लहराना भारी पड़ गया। इसका वीडियो वायरल होते ही एसपी ने उसे सस्पेंड कर दिया। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल सुशील मंडावी ने अपनी वर्दी उतारकर नशे की हालत में सड़क पर देखने वालों की ओर फेंक दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनीष कुमार अग्रवाल ने कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की।

Recommended Video

    Jyotiraditya Scindia का BJP से पत्ता साफ होगा ? | Shivraj Singh Chouhan | वनइंडिया हिंदी *Politics

    हरदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनीष कुमार अग्रवाल ने कहा कि सुशील मंडावी के रूप में पहचाने जाने वाले कांस्टेबल को उसके कार्यों का वीडियो सामने आने के बाद निलंबित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में कथित तौर पर शराब के नशे में धुत पुलिस कांस्टेबल और एक शर्टलेस आदमी को हरदा कस्बे की एक सड़क पर एक दूसरे के साथ बहस करते हुए दिखाया गया है। बहस के दौरान सिपाही सड़क पर घुटनों के बल बैठ जाता है और अपनी वर्दी उतारने लगता है।

    सबसे पहले वह अपनी शर्ट उतारता है और उसे देखने वालों की ओर फेंकता है और बाद में अपनी पैंट भी उतार देता है और फिर उस आदमी से बहस करते रहता है। एसपी मनीष अग्रवाल ने कहा कि छह महीने पहले मंडावी का शराब के नशे में एक्सीडेंट हो गया था और उस वक्त उन्हें काउंसलिंग कराने की सलाह दी गई थी।

    यह भी पढ़ें- मध्य रेलवे के उरुली स्टेशन पर इन गाड़ियों का होगा अस्थायी ठहराव

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+