बौखलाए रामदेव ने कहा, गांधी परिवार मुझे ड्रग्स और सेक्स रैकेट में फंसवा सकता है

केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि सरकार और गांधी परिवार उन्हें किसी भी दिन ड्रग्स और सेक्स रैकेट में भी फंसा सकता है। मंगलवार को इंदौर में प्रेस कांफ्रेस के माध्यम से बाबा रामदेव ने कहा कि ये सरकार और भी नीच हरकत कर सकती है। इनकी साजिश है कि योग पीठ में कहीं भी प्रोफेशनल लोगों से ड्रग्स रखवा दो फिर देखते है बाबा को बचाने कौन आता है। बाबा की छवि खंडित करो। जो सेक्स रैकेट चलाने वाले लोग हैं, उन्हें भी पतंजलि योग पीठ में घुसाओ।
गिरफ्तार करो और फिर कहो कि बाबा सेक्स रैकेट चलाता है। बाबा रामदेव ने कहा कि इस खानदान ने लोकतंत्र का मजाक बना दिया है। पूरे देश को बंधक बना लिया है और जो चाहते हैं वहीं होता है। मालूम हो कि सोमवार को पुलिस ने बाबा रामदेव के योगपीठ से नितिन त्यागी नाम के युवक को घायल हालत में आजाद कराया था।
पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि नितिन को अगवा करके योगपीठ में रखा गया है, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और नितिन को बरामद किया। कहा जा रहा है कि पुलिस ने मौके से चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है लेकिन नितिन त्यागी को अपहरण करने वाले बाबा रामदेव के भाई रामभरत फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications