मेघालय : आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे कॉनरैड संगमा , अमित शाह भी रहेंगे मौजूद
शिलांग: नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष कॉनरैड संगमा आज (6 मार्च) मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रविवार को संगमा ने राज्यपाल गंगा प्रसाद से सूबे में सरकार बनाने के लिए मुलाकात की थी, जिसके बाद सोमवार को राज्यपाल ने संगमा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। सूत्रों के मुताबिक उनके शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और राजनाथ सिंह भी मोजूद रहेंगे।

मीडिया से बातचीत करते हुए संगमा ने कहा कि 'मेरे पास संख्याबल होने के कारण राज्यपाल ने राज्य में सरकार बनाने के लिए मुझे आमंत्रित किया है।' नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष कॉनरैड संगमा का शपथ-ग्रहण समारोह मंगलवार को सुबह 10.30 आयोजित किया जाएगा।
संगमा के मंत्रिमंडल में कौन-कौन मंत्री बनेंगे ये अभी साफ नहीं हो पाया है। राजभवन के अधिकारी के मुताबिक संगमा के पास 34 विधायकों का समर्थन हासिल है।
नेशनल पीपुल्स पार्टी को 19 सीटें मिली हैं, वहीं यूडीपी ने अपने 6 विधायकों का समर्थन दिया है। वहीं पीडीएफ ने भी अपनी 4 सीटें एनपीपी को दी हैं। पीडीएफ और बीजेपी की 2-2 सीटें और एचएसपीडीपी और एक निर्दलीय विधायक ने भी एनपीपी को समर्थन दिया है। इस तरह से एनपीपी ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है।
कौन हैं कॉनरैड संगमा- कॉनरैड संगमा का जन्म 27 जनवरी 1978 को हुआ था, वो मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा स्पीकर रह चुके पी.ए. संगमा के बेटे हैं। कॉनराड की बहन आस्था संगमा यूपीए सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुकी है जबकि उनके भाई जेम्स संगमा इस समय मेघालय विधानसभा में नेता विपक्ष हैं।
कॉनराड संगमा खुद भी आठवीं विधानसभा में सेल्सेसा से विधायक और नेता विपक्ष रह चुके हैं। कोनार्ड संगमा 2008 में मेघालय के सबसे कम उम्र के वित्त मंत्री बने थे। फिलहाल कोनार्ड मेघालय की तुरा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद हैं।
यह भी पढ़ें-कौन हैं कॉनराड संगमा? जो बनने वाले हैं मेघालय के अगले मुख्यमंत्री
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications