'मैं अरबपति हूं, आपको कार गिफ्ट करना चाहता हूं', ठग सुकेश ने भूमि पेडनेकर दिया था ऑफर

नई दिल्ली, 23 फरवरी: ईडी ने 200 करोड़ की ठगी के मामले में गिरफ्तार महाठग सुकेश के लेकर बड़ा खुलासा किया है। हाल ही में हुए खुलासे के मुताबिक सुकेश चंद्रशेखर ने न सिर्फ जैकलिन फर्नांडीस और नोरा फतेही को महंगे गिफ्ट दिए थे, बल्कि सारा अली खान और जाह्नवी कपूर को भी महंगे गिफ्ट दिए थे। यह नहीं एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर को भी महंगे गिफ्ट देने के लिए एप्रोच किया था। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक भूमि पेडनेकर से भी ठग सुकेश चंद्रशेखर ने संपर्क किया था। उन्हें एक कार उपहार में देने की पेशकश की थी। एक्ट्रेस ने ईडी को बताया कि मैंने चोर या उसके सहयोगियों से कोई उपहार नहीं लिया।

ठग सुकेश चंद्रशेखर ने Bhumi Pednekar को दिया था ऑफर

ठग सुकेश चंद्रशेखर ने Bhumi Pednekar को दिया था ऑफर

भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की पांचवीं अभिनेत्री हैं जिसे ईडी ने सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ मामले की जांच में पूछताछ के लिए तलब किया है। सूत्रों के मुताबिक सुकेश की सहयोगी पिंकी ईरानी ने जनवरी 2021 में भूमि पेडनेकर से संपर्क किया था। पिंकी ने भूमि को अपना परिचय एक समाचार संगठन के वाइस प्रेसिडेंट एचआर के तौर पर दिया था। पिंकी ने सूत्र को बताया, मैंने भूमि को कहा कि मेरी कंपनी के ग्रुप चेयरमैन मिस्टर सूरज (सुकेश चंद्रशेखर) उनके बहुत बड़े फैन हैं और वह उनसे एक बड़े प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत करना चाहते हैं। उन्हें एक गाड़ी भी गिफ्ट करना चाहते हैं।

सुकेश ने खुद को बताया था अरबपति

सुकेश ने खुद को बताया था अरबपति

जिसके बाद अगले दिन ठग सुकेश चंद्रशेखर ने भूमि से फोन पर बात की। सुकेश ने खुद को 'शेखर' नाम से इंट्रोड्यूस कराया। सुकेश कहा कि उनकी दोस्त मिस ईरानी ने उन्हें कॉन्टैक्ट किया था कुछ प्रोजेक्ट्स और गाड़ी के सिलसिले में। आपको गाड़ी गिफ्ट करना चाहता हूं। बाद में, मई 2021 में, पिंकी ईरानी ने भूमि पेडनेकर को यह कहते हुए संदेश भेजा कि 'मिस्टर सूरज' (सुकेश चंद्रशेखर) एक अरबपति हैं और वह उन्हें एक कार उपहार में देना चाहते थे क्योंकि उन्हें अपने दोस्तों को उपहार देना पसंद है।

सुकेश की बातों पर भूमि को हो गया था शक

सुकेश की बातों पर भूमि को हो गया था शक

उसी दिन सुकेश ने फिर से भूमि पेडनेकर से संपर्क किया और खुद को एनई ग्रुप से सूरज के तौर पर पेश किया। कुछ संदेह होने का शक होने पर भूमि पेडनेकर ने सुकेश की ओर से कोई उपहार लेने से इनकार कर दिया, जो खुद को एक अमीर अरबपति के रूप में पेश कर रहा था। सूत्रों के अनुसार भूमि पेडनेकर ने ईडी के अधिकारियों को सूचित किया है कि उन्हें सुकेश चंद्रशेखर या सूरज या शेखर या पिंकी ईरानी सहित उनके सहयोगियों से कोई उपहार नहीं मिला है।

सुकेश के निशाने पर थी सारा अली खान

सुकेश के निशाने पर थी सारा अली खान

ईडी के नए खुलासे में पता चला है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान भी सुकेश के निशाने पर थीं। 32 वर्षीय महाठग सुकेश चंद्रशेखर रैनबैक्सी के मालिक की पत्नी अदिति सिंह से कथित तौर पर 215 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। जेल में बंद रहते हुए उसने कभी कानून सचिव, कभी गृह सचिव तो कभी गृह मंत्री अमित शाह के प्रतिनिधि और प्रधान मंत्री कार्यालय के प्रतिनिधि के रूप में अदिति सिंह से 215 करोड़ की उगाही की थी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+