गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद कांग्रेस ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

नई दिल्ली। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के लिए जोड़तोड़ शुरू हो गया है। एक तरफ जहां भाजपा अनपे सहयोगियों को मनाने में लगी है तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। गोवा कांग्रेस नेता गिरीश चोदांकर और चंद्रकांत कावलेकर ने राज्यपाल मृदुला सिन्हा को पत्र लिखकर प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने कहा कि दिल्ला का मेरा कार्यक्रम 2-3 दिन पहले ही फाइनल हो गया था, ऐसे में किसी से मिलने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। मुझे भाजपा की ओर से किसी भी तरह का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है, इस तरह की जो खबरें फैलाई जा रही हैं वह निराधार हैं। मैं नेतृत्व या मुख्यमंत्री के पद की परवाह नहीं करता हूं।

goa

नितिन गडकरी की विधायकों संग बैठक

कांग्रेस नेता ने राज्यपाल को जो पत्र लिखा है उसमे कहा है कि पर्रिकर सरकार के गठबंधन के सहयोगियों ने इस शर्त पर ही सरकार का गठन किया था कि अगर पर्रिकर मुख्यमंत्री बनेंगे तो उन्हें समर्थन दिया जाएगा नाकि भाजपा को, लिहाजा प्रदेश में अब कोई गठबंधन नहीं है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गोवा के पणजी पहुंचकर विधायक दल के साथ बैठक की।

तमाम विधायकों संग बैठक

गोवा फॉरवर्ड पार्टी के मुखिया विजय सरदेसाई अपनी पार्टी के विधायक विनोद पालयेकर और जयेश सलगावकर व दो निर्दलीय विधायक रोहन खाउंटे और गोविंद गौड़े के साथ नितिन गडकरी के साथ बैठक करने के लिए पहुंचे थे। वहीं एमजीपी नेता सुदिन धावलिकर ने नितिन गडकरी के साथ बैठक के बाद कहा ये लोग एक घंटे में इस बात का फैसला करेंगे कि क्या करना है। मैं अपनी पार्टी कमेटी की बैठक करने जा रहा हूं। मैं उन लोगों से कहूंगा कि वह प्रस्ताव पास करें।

सुदिन बनना चाहते हैं सीएम

नितिन गडकरी के साथ बैठक के बाद गोवा विधानसभा के डेप्युटी स्पीकर और भाजपा विधायक माइकल लोबो ने कहा कि एमजीएफ के नेता सुदिन धावलीकर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई बार भाजपा को समर्थन देकर त्याग किया है, उन्होंने अपनी मांग सामने रख दी है, भाजपा इसके लिए तैयार नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+