Karnataka Result से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ता, एक ने तो हेयर कट करके लिखवा लिया "कांग्रेस और DK शिवकुमार"
Karnatka Congress: एक कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेता के प्रति दीवानगी दर्ज कराने का यह अंदाज़ सोशल मीडिया में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Congerss Worker Hair Cut: कर्नाटक में मिली जीत से कांग्रेस कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं।कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार चुनाव के समर्थको को उम्मीद है कि उन्हें ही राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाया जायेगा। इस बीच एक कांग्रेस कार्यकर्ता की तस्वीर सामने आई है,जिसने अपने सिर पर कांग्रेस पार्टी का चुनाव चिह्न, नाम और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के नाम के पहले अक्षर सहित हेयर कट करवाया है।
एक कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा अपनी पार्टी और नेता के प्रति दीवानगी दर्ज कराने का यह अंदाज़ सोशल मीडिया में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। गौरतलब है कि पूर्व सीएम सिद्धारामैया और डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं।
इससे पहले डीके शिवकुमार ने अपने एक बयान में कहा कि वह कर्नाटक की जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं और अपनी पार्टी के नेताओं को श्रेय देते हैं, जिन्होंने इतनी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि लोगों ने हमपर भरोसा जताया है, नेताओं ने हमारा सपोर्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications