नोटबंदी पर महिला कांग्रेस नेता ने कहा, I Love Modi Ji

कृतिका वैद्य ने नोटबंदी के फैसले पर पीएम मोदी की तरीफ की और व्‍हाट्सऐप ग्रुप पर मैसेज लिखा '' अब मुझे बहुत ही गर्व हो रहा है मोदी जी''।

सूरत। नोटबंदी को लेकर विपक्षी दल मोदी सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस विरोध का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने दे रही। इसी बीच कांग्रेस की एक महिला नेता ने पीएम मोदी की तारीफ की है। महिला नेता का नाम कृतिका वैद्य है और वो गुजरात के नवसारी में वार्ड नंबर 11 से कांग्रेस की पार्षद हैं। कृतिका वैद्य को अब वो व्‍हाट्सऐप मैसेज वायरल हो रहा है। इस मैसेज में कृतिका वैद्य ने गुजरात कांग्रेस के व्‍हाट्सऐप ग्रुप पर दिल वाला सिंबल के साथ 'I Love Modi ji' लिखा है।

congress woman leader kirtika

कृतिका वैद्य ने नोटबंदी के फैसले पर पीएम मोदी की तरीफ की और व्‍हाट्सऐप ग्रुप पर मैसेज लिखा '' अब मुझे बहुत ही गर्व हो रहा है मोदी जी''। उसके बाद कृतिका ने एक और मैसेज भेजा जिसमें लिखा 'I Love Modi ji'। इतना ही नहीं इस मैसेज के बाद कृतिका ने दिल वाले कई सिंबल बना डाले। मैसेज वायरल होने के बाद कांग्रेस पार्टी में विवाद छिड़ गया। गुजरात कांग्रेस के मुताबिक, पार्टी हाई कमान के निर्देश मिलने के बाद पार्षद कृतिका वैद्य बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

Congress woman leader from Gujarat write 'I Love Modi Ji' on whatsapp

कांग्रेस कर रही है नोटबंदी का विरोध

नोटबंदी के फैसले के खिलाफ गुजरात कांग्रेस के नेताओं ने सूरत में 'रेल रोको' का ऐलान किया और रेल पटरी पर आ गए। कांग्रेस नेताओं ने ट्रेन रोक ली। आपको बता दें कि मोदी सरकार ने काला धन पर लगाम लगाने के लिए नोटबंदी का फैसला लागू किया है। 9 नवंबर से लागू इस फैसले से 500 और 1000 रुपये के नोट पर पाबंदी लगा दी गई है। इनकी जगह 2000 रुपये और 500 रुपये के नए नोट जारी किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+