‘वोट की चोरी संविधान के साथ धोखा’, बेंगलुरु रैली में बोले राहुल गांधी, लोकतंत्र बचाने की अपील की

Congress Vote Adhikaar Rally Bengaluru: कर्नाटक की सियासत आज एक बार फिर गरमाई हुई है। बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में कांग्रेस पार्टी ने 'वोट अधिकार रैली' का आयोजन किया है। इस रैली के जरिए पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनावों में कर्नाटक में कथित वोटिंग अनियमितताओं के खिलाफ जनता के सामने खुलकर अपनी बात रखने का फैसला किया है। कांग्रेस का आरोप है कि राज्य में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खिलवाड़ हुआ है और लाखों मतदाताओं के अधिकारों को कुचला गया है।

रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। इस रैली के मंच से कांग्रेस ने एक तरफ चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए, तो दूसरी ओर बीजेपी पर मतदाता सूची से छेड़छाड़ कराने का गंभीर आरोप भी लगाया।

Congress Vote Adhikaar Rally Bengaluru

चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर आरोप

रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि, 'हमने भारत के संविधान की रक्षा की है। भारत के संविधान में अंबेडकर जी, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल की आवाज़ें गूंजती हैं। बसवन्ना, नारायण गुरु और फुले जी की आवाजें भी इसमें प्रतिध्वनित होती हैं। हमारा संविधान हर व्यक्ति को वोट देने का अधिकार देता है...

पिछले चुनाव में हमारे सामने एक बड़ा सवाल खड़ा हुआ पहले लोकसभा चुनाव हुए, फिर महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधानसभा चुनाव हुए... महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन ने लोकसभा चुनाव जीते, लेकिन 4 महीने बाद बीजेपी ने विधानसभा चुनाव जीत लिए। यह बेहद चौंकाने वाला था। हमने पाया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एक करोड़ नए वोटरों ने मतदान किया।'

ये भी पढ़ें Rahul Gandhi Dinner: AAP से लेकर TMC तक! राहुल गांधी की डिनर डिप्लोमैस में कौन-कौन आएगा? क्या हैं इसके मायनें

चुनाव आयोग से कोई मदद नहीं मिला- राहुल

कर्नाटक में पोल ने बताया कि हमें 15-16 सीटें मिल रही हैं। हमारी पोलिंग के मुताबिक 16 सीटों पर हम आगे थे। लेकिन हमें सिर्फ 9 में जीत मिली- जिसके बाद हमने सवाल पूछना शुरू किया कि क्या हम सचमुच ये सीटें हारे थे? हमने चुनाव आयोग से मदद मांगी। उनसे वोटर लिस्ट और CCTV फुटेज मांगे, लेकिन उन्होंने हमारी कोई मदद नहीं की। फिर वीडियो देने का कानून ही बदल दिया।

नरेंद्र मोदी वोट चोरी करके प्रधानमंत्री बने हैं-राहुल

चुनाव आयोग मुझसे हलफनामा मांगता है। वो कहता है कि मुझे शपथ लेनी होगी। मैंने संसद में संविधान की शपथ ली है। आज जब देश की जनता हमारे डेटा को लेकर सवाल पूछ रही है तो चुनाव आयोग ने वेबसाइट ही बंद कर दी। चुनाव आयोग जानता है कि जनता उनसे सवाल पूछने लगी तो उनका पूरा ढांचा ढह जाएगा।चुनाव आयोग अगर हमें इलेक्ट्रॉनिक डेटा देगा- हम डंके की चोट पर साबित कर देंगे कि, नरेंद्र मोदी वोट चोरी करके प्रधानमंत्री बने हैं।

ये भी पढ़ें Rahul Gandhi ने चुनाव आयोग पर लगाया वोट चोरी का आरोप, भड़का EC, कहा- 'सबूत दिखाएं पहले'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+