कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक, मोदी के खिलाफ खेला तेंदुलकर का दांव!

कांग्रेस में इस फैसले को लेकर माथापच्ची का दौर अब तक जारी है। इन सब के बीच खबर आई कि पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह यह जिम्मा संभाल सकते हैं। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने भी कहा है कि वह लोकसभा चुनावों वाराणसी के मैदान में मोदी का मुकाबला करने को तैयार हैं।
लेकिन इस बीच ऐसी जानकारी सामने आई है कि सियासी जानकार भी हैरान रह गए। कांग्रेस मोदी के खिलाफ किसी बड़े खिलाड़ी या सेलेब्रिटी को उतारने का मन बना रही है। माना जा रहा है कि कांग्रेस अपने राज्यसभा सासंद और मास्टब्लास्ट सचिन तेंदुलकर को मोदी के खिलाफ उतारना चाहती है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक चीफ इलेक्शन कमेटी की कई बैठकों के बावजूद पार्टी ऐसा उम्मीदवार नहीं तलाश सकी है जो मोदी से मुकाबला कर सके। खबरों के मुताबिक कांग्रेस ने सचिन तेंदुलकर से संपर्क साधकर उन्हें नरेंद्र मोदी के खिलाफ खड़ा होने का न्योता दिया था। कांग्रेस सचिन की लोकप्रियता का फायदा उठाना चाहती है, लेकिन सचिन तेंदुलकर ने कांग्रेस का यह न्योता ठुकरा दिया है। सचिन मोदी के खिलाफ बनारस से चुनाव नहीं लड़ना चाहते। सचिन ने खुद को सक्रिय राजनीति से दूर रखने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि सचिन को कांग्रेस ने राज्यसभा तक पहुंचाया। सचिन तेंदुलकर के संन्यास के बाद उसी रोज उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने का ऐलान कर दिया गया। इसे भी कांग्रेस की देन ही समझा गया। सचिन राहुल के काफी करीबी है। लेकिन सचिन खुद को सक्रिय राजनीति से दूर रखना चाहते हैं इसलिए वो मोदी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications