मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस 28 मई को देशभर में चलाएगी ऑनलाइन कैंपेन, करेगी ये मांग
नई दिल्ली। कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते लोगों को रही खासी परेशानी को लेकर कांग्रेस मोदी सरकार पर लगातार हमले कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी 28 मई को एक बड़ा ऑनलाइन अभियान चलाने जा रही है। इस अभियान में कांग्रेस सरकार से गरीबों के खाते में 10 हजार रुपए की मदद डालने की मांग करेगी। इससे पहले पिछले सप्ताह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विपक्षी दलों की बैठ कर केंद्र सरकार पर हमला बोला था।

सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने कहा, 'हम 28 मई को राज्यों में ऑनलाइन अभियान चलाएंगे और कोरोना संकट से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे। इसके साथ ही हम केंद्र सरकार से आयकर दायरे से बाहर के सभी परिवारों को 10000 रुपये का प्रत्यक्ष नकद हस्तांतरण तुरंत करने की मांग करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications