महिला आरक्षण बिल संसद में पेश भी नहीं हुआ और कांग्रेस लेने लगी क्रेडिट, कहा- ये राजीव-सोनिया की पहल...

Congress on women's reservation bill: सूत्रों के हवाले से ये रिपोर्ट आई है कि महिला आरक्षण बिल को नरेंद्र मोदी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इस खबर के सोमवार देर रात सामने आने के बाद कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लोकसभा में पेश किए जाने वाले महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी देने की रिपोर्ट का स्वागत किया।

इसके साथ ही कांग्रेस महिला आरक्षण बिल का क्रेडिट लेते भी दिख रही है। कांग्रेस ने यह भी कहा कि वे प्रस्तावित विधेयक के विवरण का इंतजार करेंगे। कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को क्रेडिट दिया है।

Congress on womens reservation bill

कांग्रेस ने एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर एक वीडियो जारी कर कहा कि महिला आरक्षण बिल की नींव रखने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पहल की थी। वीडियो में कांग्रेस ये भी दावा कर रही है कि सोनिया गांधी ने भी 2011 में इस बिल के लिए लोकसभा में आवाज उठाई थी। वीडियो में बताया गया है कि राहुल गांधी ने भी साल 2018 में कहा था कि हमारी पार्टी महिला आरक्षण बिल को पास कराने के लिए मोदी सरकार के साथ खड़ी है।

इस वीडियो को शेयर कर कांग्रेस नए एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पोस्ट में लिखा, ''बहुमत होने के बावजूद पीएम मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को पास कराने की कोई कोशिश नहीं की है। कांग्रेस इस विधेयक को संसद के विशेष सत्र में तत्काल पारित करने की मांग करती है।'

What is womens reservation bill: क्या है महिला आरक्षण बिल

महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की गारंटी देता है। राजनीतिक विचारधाराओं से परे, कई नेताओं ने इस प्रमुख विधेयक को पेश करने की मांग काफी वक्त से कर रहे थे। विपक्षी गठबंधन ने भी इस बिल को पेश कराने की मांग की थी।

हालांकि, विधेयक के संबंध में आधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं हुई है। फिलहाल विधेयक के विवरण का इतंजार है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार इस बिल को अपने बहुमत के दम पर पेश कराना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+