भाजपा से मुकाबले के लिए राहुल गांधी लेकर आए 'सीक्रेट प्रोजेक्ट', जानिए क्या है ये
Recommended Video

नई दिल्ली। कांग्रेस युवा नेताओं की पहचान करने के लिए एक सीक्रेट टैलेंट हंट की शुरुआत करने जा रही है। इसक मकसद है कि देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी ऐसे युवा नेताओं की पहचान करना चाहती है तो पार्टी के भीतर बड़ी भूमिका निभा सके। इस बारे में पार्टी के एक नेता ने बताया कि यह फैसला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लिया है। उन्होंने ही इस रणनीति को तैयार किया है जिसके तहत पार्टी को अलग-अलग राज्यों फिर से बेहतर स्थिति में लाया जा सके, जहां पार्टी की स्थिति मजबूत नहीं है।

बेहद गोपनीय प्रक्रिया
कांग्रेस के नेता ने बताया कि इस सीक्रेट प्रोजेक्ट के तहत युवा नेताओं की तलाश शुरू हो चुकी है और तमाम तमाम पार्टी के पदाधिकारी और नेता उन राज्यों का दौरा शुरू करेंगे जहां पार्टी की स्थिति कमजोर है। गौर करने वाली बात यह है कि इस टैलेंट सर्च के लिए जो टीम बनाई गई है उसके सदस्यों के नाम को गुप्त रखा जाएगा और उनकी पहचान को उजागर नहीं किया जाएगा, साथ ही इस पूरी प्रक्रिया को भी उजागर नहीं किया जाएगा, जिसके तहत युवा नेताओं का चयन होगा। जिससे कि कोई भी इस कार्यक्रम को प्रभावित नहीं कर सके।

स्थानीय नेताओं को रखा गया दूर
इस प्रोजेक्ट में स्थानीय और क्षेत्रीय नेताओं को दूर रखा गया है। मौजूदा समय में पार्टी कुछ ही लोगों के नाम पर भरोसा कर सकती है जिसमसे कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, पंजबा के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया, कमलनाथ, राजस्थान में अशोक गहलोत सचिन पायलट हैं। इन तमाम दिग्गज कांग्रेस के नेताओं पर पार्टी अपना भरोसा अभी भी कायम रखना चाहती है। माना जा रहा है कि युवा नेताओं की खोज के लिए कांग्रेस इस प्रोजेक्ट को बेहद गंभीरता से ले रही है।

पंजाब-कर्नाटक बेहतर उदाहरण
वहीं राजनीतिक विशेषज्ञों का इस बारे में कहना है कि कांग्रेस को अपने नेताओं को और भी बेहतर करने की जरूरत है जिससे कि वह एक के बाद एक राज्यों में अपनी हार का सिलसिला तोड़ सके। कांग्रेस के पास कर्नाटक और पंजाब एक बेहतर उदाहरण है कि कैसे इन दोनों राज्यों में सिद्धारमैया और अमरिंदर सिंह ने बेहतर तरीके से पार्टी को मजबूत किया है। यही वजह है कि पंजाब में कांग्रेस को जीत मिली और कर्नाटक में उनकी स्थिति अभी भी मजबूत बनी हुई है।
इसे भी पढ़ें- पूर्व गृह सचिव का खुलासा- दफ्तर में पॉर्न देखते थे गृह मंत्रालय के जूनियर अफसर, खराब हो जाते थे कंप्यूटर
ये भी पढ़ें- कठुआ गैंगरेप में पुलिस अधिकारी ने कहा था: पहले मैं रेप कर लूं, फिर इसकी हत्या करना
ये भी पढ़ें- दुबई की कोर्ट ने दो भारतीयों को सुनाई 500 साल की सजा, जानिए गुनाह क्या है
ये भी पढ़ें- बीच सड़क न्यूड होने वाली अभिनेत्री श्री रेड्डी और टॉलीवुड निर्माता के बेटे की निजी तस्वीरें लीक, मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications