चीनी कंपनी को ठेका देने पर कांग्रेस बोली-चीन का सम्मान, किसानों का अपमान, नहीं भूलेगा हिंदुस्तान

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख(ladakh) में चीनी सेना(PLA army) की नापाक हरकत के बाद भारत और चीन के रिश्ते अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। भारत ने हाल में सैकड़ों चीन(china) ऐप और निर्माणकार्यों के टेंडर रद्द कर दिए थे। अब दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस प्रोजेक्ट के तहत भूमिगत मार्ग के निर्माण का ठेका चीनी कंपनी को दिए जाने पर कांग्रेस(congress) ने मोदी सरकार और बीजेपी पर हमला बोला है। सरकार चीन को ठेका देकर देश का अपमान कर रही है।

congress slams modi govt over delhi meerut rrts project tender chinese company

Recommended Video

    Delhi-Meerut RRTS Project: सुरंग बनाने का China की कंपनी STEC को मिला ठेका | वनइंडिया हिंदी

    कांग्रेस ने ट्वीट के साथ एक ग्रफिक्स शेयर किया जिसमें एक तरफ दिल्ली-मेरठ रैपिड रेलवे प्रोजेक्ट की तस्वीर है तो दूसरी तरफ हरियाणा में आंदोलनकारी किसानों पर पुलिस लाठीचार्ज की तस्वीर। इस ट्वीट में कांग्रेस ने लिखा कि, घुसपैठिए चीन को मिला दिल्ली-मेरठ रैपिड रेलवे प्रोजेक्ट का ठेका। किसानों को मिला- हरियाणा पुलिस की बर्बरता, लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस के गोले भी छोड़े। चीन का सम्मान, किसानों का अपमान, नहीं भूलेगा हिंदुस्तान।

    कांग्रेस ने कहा कि, भाजपा का तथाकथित राष्ट्रवाद देश की सुरक्षा के लिये खतरा बन रहा है। भाजपा सरकार पीएम केयर फंड में चीनी कंपनियों से चंदा लेती है। भाजपा सरकार हमारे देश के लिये खतरा बन रहे चीन की कंपनियों से चंदा स्वीकार कैसे कर सकती है? खुद की केयर के लिये बने पीएम केयर फंड में चीनी कंपनियों से चंदा स्वीकार करना, चीन समर्थित AIIB से ऋण लेना और चीनी कंपनी को टेंडर देना; भाजपा सरकार के ये कदम हमारे जवानों की शहादत का अपमान हैं।

    कांग्रेस ने एक और टेंपलेट शेयर करते हुए लिखा 'भाजपा का फर्जी राष्ट्रवाद' भारतीय जवान पिछले 224 दिन से चीन से एलएसी की रक्षा कर रहे हैं। इस दौरान मोदी सरकार दिल्ली-मेरठ रैपिड रेलवे प्रोजेक्ट का ठेका दे रही थी। कांग्रेस ने दावा किया कि, पीएम केयर्स फंड में पेटीएम से 100 करोड़, टिक टॉक से 30 करोड़, शाओमी से 15 करोड़, हुवावे से 7 करोड़, ओप्पो से 1 करोड़ और वन प्लस से 1 करोड़ रुपए का चंदा लिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+