कांग्रेस ने निशाने पर आए पीएम मोदी, बताया- 'तथाकथित नामदार'
नई दिल्ली। इंटरनेशनल मार्केट में रुपए के मूल्य लगातार हो रही गिरावट के चलते मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर है। शनिवार को कांग्रेस ने ट्वीट कर बीजेपी के शासन काल और यूपीए के शासनकाल के दौरान देश की औसत निर्यात दर को दिखाया है। कांग्रेस की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक जहां मनमोहन सिंह के पीएम रहते देश की निर्यातदर 12 प्रतिशत से अधिक थी। वहीं पीएम मोदी चार साल के कार्यकाल में देश की औसत निर्यात दर माइनस में चली गई है।

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडिल से किए ट्वीट में नामदार बनाम कामदार के कामों की तुलना की गई है। कांग्रेस ने ट्वीट में एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, कांग्रेस सरकार की तुलना में रुपए का लगातार गिरता मूल्य, उच्च व्यापार घाटा, निर्यात में कमी, वैश्विक व्यापार में कम होती हिस्सेदारी मोदी सरकार के 'तथाकथित' नामदार चेहरे की सच्चाई उजागर करते हैं।
वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने रुपए के अब तक रिकार्ड निचले स्तर तक उतरने पर शुक्रवार को कहा कि, अभी किसी भी तरह का कदम उठाने की स्थिति महसूस नहीं की जा रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि वैश्विक कारकों के विश्लेषण और सभी हितधारकों के साथ चर्चा के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने देश के विदेशी मुद्रा भंडार का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के पास पर्याप्त विदेशी मुद्राओं का भंडार है।












Click it and Unblock the Notifications