Congress ने हटाया ट्वीट और कहा- सोनिया गांधी ने प्रचार भाषण में कभी 'संप्रभुता' शब्द का इस्तेमाल नहीं किया
कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान सोनिया गांधी के भाषण के दौरान की गई टिप्पणी पर पार्टी ने स्पष्ठीकरण दिया है। इसके साथ ही पार्टी ने दावा किया कि उन्होंने 'संप्रभुता' शब्द का इस्तेमाल नहीं किया।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के वोटिंग अब खत्म हो चुकी है और 13 मई को चुनाव परिणाम घोषित हो जाएगा। इस बार चुनाव प्रचार में कांग्रेस और भापजा के नेताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान ऐसे कई बयान और पोस्ट लिखी जिसके कारण उनके खिलाफ शिकायत मिलने के बाद चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भेजी।
'कर्नाटक की संप्रभुता' शब्द पर मचा था बवाल
उन्हीं में से एक कांगेस की मुखिया सोनिया गांधी द्वारा चुनावी भाषण में 'कर्नाटक की संप्रभुता' का इस्तेमाल किए जाने का मामला भी शामिल था। कर्नाटक में मतदान के पहले भारत के चुनाव आयोग ने सोनिया गांधी के इस भाषण को लेकर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस भेजा था।
कांग्रेस ने ट्वीट को हटाकर जारी किया ये बयान
वहीं बुधवार को कांग्रेस ने कहा पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कर्नाटक के हुबली में अपने चुनाव प्रचार भाषण में कभी 'संप्रभुता' शब्द का इस्तेमाल नहीं किया और पार्टी के उस ट्वीट को हटा दिया जिसमें गलती से शब्द का श्रेय उन्हें दिया गया था।
बता दें बीते सोमवार को चुनाव आयोग ने एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक नोटिस भेजा था जिसमें सोनिया गांधी के द्वारा चुनावी रैली में 'कर्नाटक की संप्रभुता ' वाली टिप्पणी को लेकर कांग्रेस की सोशल मीडिया पोस्ट को स्पष्ठ करने और उसमें सुधार करने के लिए कहा था।
भाषण का यूट्यूब वीडियो लिंक भी कांग्रेस ने किया शेयर
बुधवार को कांग्रेस ने ट्विटर हैंडल पर सोनिया गांधी के हिंदी भाषण का स्क्रीनशॉट और साथ ही भाषण का यूट्यूब वीडियो लिंक शेयर करते हुए ने एक सोशल मीडिया पोस्ट लिख कर सफाई दी। ट्वीट में कांग्रेस ने लिखा कि सोनिया गांधी ने 6 मई, 2023 को कर्नाटक के हुबली में अपने चुनावी भाषण में 'संप्रभुता' शब्द का कभी इस्तेमाल नहीं किया। चूंकि यह गलत तरीके से बताया गया है, इसलिए इसे हटाया जा रहा है।
भाजपा ने चुनाव आयोग में की थी शिकायत
बता दें चुनाव आयोग को भाजपा के नेताओं, भूपेंद्र यादव, डॉ. जितेंद्र सिंह, तरुण चुघ, अनिल बलूनी और ओम पाठक द्वारा 8 मई को शिकायत की गई थी। कर्नाटक प्रचार के दौरान कर्नाटक के लिए 'संप्रभुता' शब्द का इस्तेमाल करने के लिए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने और उनकी पार्टी की मान्यता रद्द करने की मांग की मांग भी भाजपा ने की थी।
सोनिया गांधी ने क्या कहा था
सोनिया गांधी ने कर्नाटक में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान हुबली में भाषण देते हुए कहा था कांग्रेस पार्टी किसी को भी 'कर्नाटक की प्रतिष्ठा, संप्रभुता या अखंडता' को खतरे में डालने की अनुमति नहीं देगी। सोनिया का ऐसे बयान संबंधी कांग्रेस ने एक ट्टीट किया था जिसके बाद बवाल मच गया था। चुनाव आयोग को उसके संबंध में शिकायत मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से आयोग ने स्पष्ठीकण मांगा था और पोस्ट में सुधार करने के लिए कहा था।












Click it and Unblock the Notifications