हरियाणा: कांग्रेस के पांच उम्मीदवार के नाम घोषित, सोनीपत से भूपिंदर सिंह हुड्डा मैदान में
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा में 5 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस की ओर से जारी सूची में सोनीपत लोकसभा सीट से भूपिंदर सिंह हुड्डा को टिकट दिया गया है। जबकि कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से निर्मल सिंह, हिसाल से भावना बिश्नोई, करनाल से कुलदीप शर्मा को और फरीदाबाद की सीट से (ललित नगर की जगह) अवतार सिंह भड़ाना को टिकट दिया गया है।

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने शनिवार को पंजाब की दो लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया था। जिसमें पंजाब की भटिंडा लोकसभा सीट से पार्टी ने स्टेट कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर राजा और फिरोजपुर से शेर सिंह गुबाया को टिकट दिया है। गुबाया पिछले हफ्ते ही अकाली दल छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। लोकसभा की लिए कांग्रेस अब तक 414 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।
बता दें कि इस बार का लोकसभा चुनाव सात चरणों में कराया जा रहा है। जिसमें दो चरण के लिए मतदान संपन्न हो चुका है जबकि बचे हुए पांच चरणे के चुनाव आगे कराए जाएंगे। तीसरे चरण के चुनाव के 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। चीसरे चरण में की वोटिंग में कुल 14 राज्य शामिल हैं और 115 सीटों मतदान डाले जाएंगे। इस चरण में 1612 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। फिलहा तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार रविवार शाम थम गया।
यह भी पढ़ें- हरियाणा की सोनीपत सीट से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications