छत्तीसगढ़: कांग्रेस ने 12 सीटों के लिए प्रत्याशियों का किया ऐलान
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 12 उम्मीदवार की सूची जारी की है। कांग्रेस ने जिस सूची को जारी किया है उनमें वे सीटें शामिल हैं जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव संपन्न होगा। प्रथम चरण में 12 नवंबर को 18 विधानसभा क्षेत्रों में तथा दूसरे चरण में 20 नवंबर को शेष 72 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। जिन सीटों के लिए उम्मीदवार की घोषणा की है वह सारी सीटें पहले चरण की हैं।

वहीं नारायणपुर सीट पर चंदन कश्यप को, बस्तर सीट पर लाखेश्वर बाघेल को, जगदलपुर सीट पर रेखचंद्र जैन को, चित्रकूट सीट पर दीपक कुमार बैज को, दंतेवाडा सीट पर कुमारी देवती कर्मा को, बीजापुर सीट से विक्रम शाह मांडवी को और कोंटा सीट पर कवासी लखमा को टिकट दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications