मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, शिवराज सिंह के साले संजय सिंह को टिकट
मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह को टिकट
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारो की चौथी लिस्ट बुधवार शाम को जारी कर दी है। लिस्ट में 29 नाम हैं। कांग्रेस ने दो सीटों पर उम्मीदवार बदले हैं। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से बाकी बचे उम्मीदवारों की लिस्ट कल जारी हो सकती है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह को वारासिवनी सीट से टिकट दिया है। संजय सिंह हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे।

कांग्रेस ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में कांग्रेस ने 13 नामों की घोषणा की थी। इससे पहले रविवार को कांग्रेस ने मध्य प्रदेश चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी करते हुए 16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। उससे पहले शनिवार रात को कांग्रेस ने 155 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए पहले लिस्ट जारी की थी।
करीब महीने भर से स्क्रीनिंग कमिटी की लगातार मैराथन बैठकों के बाद शनिवार से पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा करना शुरू किया है। बता दें कांग्रेस ने घोषणा की थी कि वह जुलाई तक टिकटों की घोषणा कर देंगे लेकिन उम्मीदवारों को तय करने में कांग्रेस को चार महीनों से अधिक का समय लग गया।












Click it and Unblock the Notifications