महाराजगंज से अमर मणि त्रिपाठी की बेटी तनुश्री त्रिपाठी का कांग्रेस ने टिकट काटा

नई दिल्ली। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की महाराजगंज लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार का टिकट काट दिया है। पार्टी ने 12 प्रत्याशियों की जो लिस्ट जारी की है उसमे उत्तर प्रदेश की महाराजगंज की सीट से सुप्रिया श्रीनेत को टिकट दिया गयाहै। इससे पहले यह सीट पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की बेटी तनुश्री त्रिपाठी को दी गई थी और उन्हें पार्टी ने उम्मीदवार बनाया था। तनुश्री को शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से भी टिकट दिया था, जिसके बाद कांग्रेस ने इस सीट पर उम्मीदवार को बदल दिया है।

तमाम उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

तमाम उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

महाराजगंज के अलावा कांग्रेस ने बिहार में चार और ओडिशा में सात उम्मीदवारों के नाम का भी ऐलान किया है। पार्टी ने बिहार के सुपौली से रंजीत रंजन, समस्तीपुर से डॉक्टर अशोक कुमार, मुंगेर से नीलम देवी, सासाराम से मीरा कुमार को टिकट दिया है। जबकि ओडिशा के केओनझार से फाकिर मोहन नाईक, भड़रक से मधुमिता शेटी, ढेकनाल से ब्रिगेडियर केपी सिंहदेव, बालासोर से नवज्योति पटनायक, केंद्रापार से धरानीधर नायक, जगतसिंह पुर से प्रतिमा मल्लिक, पुरी से सत्य प्रकाश नायक को टिकट दिया गया है।

अमन मणि त्रिपाठी की बहन तनुश्री त्रिपाठी का टिकट कटा

अमन मणि त्रिपाठी की बहन तनुश्री त्रिपाठी का टिकट कटा

बता दें कि नौतनवां से विधायक अमन मणि त्रिपाठी की बहन तनुश्री त्रिपाठी को पहले कांग्रेस ने टिकट दिया था, लेकिन जिस तरह से शिवपाल यादव ने भी उन्हें टिकट दिया था, उसके बाद कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया। तनुश्री त्रिपाठी के पिता अमरमणि त्रिपाणी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल की सजा काट रहे हैं। तनुश्री की जगह महराजगंज से कांग्रेस के पूर्व सांसद रहे स्‍व. हर्षवर्धन सिंह की बेटी सुप्रिया सिंह श्रीनेत को टिकट दिया है। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता हर्षवर्धन साल 2009 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे, सुप्रिया एक अंग्रेजी टीवी चैनल में सीनियर एडिटर के पद पर कार्यरत रहीं हैं।

दो पार्टियों ने दिया था टिकट

दो पार्टियों ने दिया था टिकट

पूर्व मंत्री और मधुमिता शुक्‍ला हत्‍याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे अमर मणि त्रिपाठी और उनकी पत्‍नी मधुमणि त्रिपाठी की बेटी तनुश्री त्रिपाठी को दस दिन पूर्व शिवपाल यादव की पार्टी प्रग‍ितिशील समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया था। लेकिन, गुरुवार को उनके कांग्रेस के टिकट पर महराजगंज के चुनाव लड़ने की खबर पर मुहर लग गई। शुक्रवार की सुबह 11.30 बजे वे कांग्रेस के लखनऊ दफ्तर जाने की तैयारी कर रही थीं। लेकिन, इसी बीच कांग्रेस ने उम्‍मीदवारों की एक और लिस्‍ट जारी कर सियासी गलियारे में हलचल मचा दी।

श्रीनेत को दिया टिकट

श्रीनेत को दिया टिकट

इस लिस्‍ट में महराजगंज से कांग्रेस के पूर्व सांसद हर्षवर्धन की बेटी सुप्रिया सिंह श्रीनेत को टिकट दिया गया है। सुप्रिया एक अंग्रेजी टीवी चैनल में सीनियर एडिटर के पद पर कार्यरत रहीं हैं। कांग्रेस की इस लिस्‍ट के जारी होने के बाद सियासी गलियारे में भी हलचल मचना तय है। वहीं एक सवाल ये भी पैदा होता है कि जब दस दिन पहले तनुश्री को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने टिकट दे दिया था, तो फिर गुरुवार को कांग्रेस से उन्‍हें टिकट कैसे दिया जा सकता है। बता दें कि सुप्रिया श्रीनेत पिछले दस साल से ईटी नाउ में बदौर एक्सक्यूटिव के पद पर तैनात थीं और वह चैनल पर ऐंक थीं। लेकिन उन्होंने चैनल से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को शुक्रिया अदा करते हुए ट्वीट किया कि मैं राहुल, प्रियंका, ज्योतिरादित्य सिंधिया को धन्यवाद देना चाहती हूं। मैंने अपने स्वर्गवासी पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए राजनीति में कदम रखा है।

लंदन से पढ़ाई की

लंदन से पढ़ाई की

यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से इंटरनेशनल रिलेशन में मास्‍टर्स की डिग्री हासिल करने वाली तनुश्री नौतनवा से विधायक अमनमणि त्रिपाठी की बहन हैं। दस दिन पहले शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने उन्‍हें टिकट दिया था। तुनश्री उस समय चर्चा में आईं थी, जब उन्‍होंने साल 2017 के लोकसभा चुनाव में भाई अमन मणि त्रिपाठी के चुनाव प्रचार में उतरीं थीं।

काफी चर्चा में रहीं

काफी चर्चा में रहीं

तनुश्री ने साल 2013 में यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से इंटरनेशनल रिलेशन में मास्‍टर्स की डिग्री हासिल करने के पहले दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय से साल 2010 में इतिहास विषस से ऑनर्स किया है। उसके पहले उनकी प्रारम्भिक शिक्षा नैनीताल के सेंट मेरीव कांवेंट से हुई है। परिवार का राजनीतिक बैकग्राउण्‍ड होने के कारण शुरू से ही उन्‍हें राजनीति में दिलचस्‍पी रही है। खुले विचारों वाली तनुश्री बेबाक लोगों से बातचीत करना पसंद करती हैं। यही वजह है कि साल 2017 में भाई अमन मणि के चुनाव प्रचार के दौरान वे आम से लेकर खास तक सबसे मिलकर बातचीत करती नजर आईं। लोगों के विचारों अंतरराष्‍ट्रीय संबंध को जानने के लिए ही उन्‍होंने इंटरनेशनल रिलेशन में मास्‍टर्स की डिग्री हासिल की है। तनुश्री ने बताया कि उन्‍हें थाई फूड खाना ज्‍यादा पसंद है। ट्रैवेलिंग भी उनका शौक है। 28 साल की तनुश्री का जन्‍म 11 जनवरी 1990 को हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+