कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने उड़ाईं लॉकडाउन की धज्जियां
नई दिल्ली। देशभर में लॉकडाउन जारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोगों से हाथ जोड़कर इस लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील कर रहे हैं। जानकारी भी सोशल डिस्टेंसिंग को कोरोना का एकमात्र बचाव बचा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने इस लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंगल की जमकर धज्जियां उड़ाईं। लॉकडाउन के बीच कांग्रेस नेता किसानों की हक की आवाज उठाने पहुंच गए।
Recommended Video

हरियाणा के जींद की मंडी में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की मौजूदगी में सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ाईं गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला हरियाणा में गेहूं की खरीद को लेकर किसानों की आवाज उठाने वहां पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोशल डिस्टेंसिंग सब भूल गए। वो जिंद स्थित उचाना की पुरानी मंडी में गेहूं की खरीद का जायजा लेने पहुंचे, लेकिन उन्होंने लॉकडाउन की गाइडलाइंस और नियमों को ताख पर रख दिया।
लॉकडाउन के बावजूद वो अपने समर्थकों के साथ मंडी में पहुंचे। वहां किसानों को संबोधित करते हुए अपना मास्क भी हटा लिया। वहीं नेता कतो मास्क हटाता देख उनके समर्थकों ने बी मास्क उतार लिया। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा, पंजाब की मंडियों को बंद करने का षड़ंयत्र रचा जा रहा है ताकि उन्हें समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं करनी पड़े।
उन्होंने हरियाणा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और मुख्यमंत्री मनोहल लाल खट्टर से कहा कि वे प्रदेश की मंडियों का का दौरा करें और देखें कि किसान, मजदूर व व्यापारी कितने दुखी हैं। लेकिन इन सबके के बीच उन्होंने लॉकडाउन का उल्लघंन किया। सोशल डिस्टेंसिंग को ताख पर रख दिया। वहीं इनेलो नेता और ऐलनाबाद से विधायक अभय चौटाला ने सामाजिक दूरी का नियम टूटने के चलते अनाज मंडियों का अपना दौरा रद्द कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications