'भारत भूमि पर बढ़ता चीनी कब्जा', राहुल गांधी ने फिर साधा पीएम मोदी पर निशाना
नई दिल्ली, 03 अक्टूबर: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने इस बार देश की सीमा पर चीनी सेना के तनाव को लेकर केंद्र सरकार हमला बोला है। पिछले एक साल से ज्यादा समय से भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख की सीमा पर तनातनी जारी है। ऐसे में कांग्रेस सांसद ने चीन के मुद्दे पर पीएम मोदी पर सीधा अटैक किया है।
Recommended Video

'भारत भूमि पर बढ़ता चीनी कब्जा'
रविवार को राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए इशारों ही इशारों में पीएम मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने एक न्यूज रिपोर्ट का सहारा लेते हुए लिखा कि 'चीन + पाकिस्तान + Mr 56' = 'भारत भूमि पर बढ़ता चीनी कब्जा'। बता दें कि इस न्यूज रिपोर्ट में बताया गया है कि चीनी सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख और उत्तर मोर्चे पर काफी संख्या में तैनाती की है। जो एक चिंता का विषय है।
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब राहुल गांधी केंद्र सरकार पर चीनी घुसपैठ को लेकर निशाना साधा हो। इससे पहले भी राहुल गांधी ने चीन के सैनिकों के पूर्वी लद्दाख में आने की खबरों को शेयर करते हुए देश की सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला था। हाल ही में राहुल गांधी ने एक न्यूज रिपोर्ट को शेयर करते हुए कहा था कि बॉर्डर पर हम एक नए युद्ध प्रतिमान का सामना कर रहे हैं। इसे नजरअंदाज करने से काम नहीं चलेगा। बता दें कि इस रिपोर्ट में चीन की तरफ से लद्दाख के पास हथियारों की तैनात और ऊंची जगहों पर रात में अभ्यास करने का दावा किया गया था।
'चीन हमारे देश में घुस के मार रहा है'
वहीं 29 सितंबर को भी राहुल गांधी ने एक न्यूज रिपोर्ट शेयर करते लिखा था कि जुमला- 'घर में घुस के मारेंगे।' सच- चीन हमारे देश में घुस के मार रहा है। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि पूर्वी लद्दाख के बाद चीनी सेना ने उत्तराखंड में घुसपैठ की थी और पुल तोड़कर भाग गए थे।












Click it and Unblock the Notifications