'हमारी सरकार आएगी तो हम MSP की गारंटी देंगे', किसान आंदोलन के बीच राहुल गांधी की पहली गारंटी

Rahul Gandhi On MSP: लोकसभा चुनाव से पहले 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर निकले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में किसानों के प्रदर्शन के बीच बड़ा ऐलान किया है। राहुल गांधी ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए घोषणा कि की INDIA की सरकार आएगी तो हम MSP की गारंटी किसानों को देंगे।

किसानों के दिल्ली कूच के बीच राहुल गांधी ने कांग्रेस की पहली गारंटी जारी कर दी है। उन्होंने हजारों की संख्या में दिल्ली जा रहे किसानों को लेकर कहा कि हम स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देंगे।

Rahul Gandhi On MSP

किसानों के प्रदर्शन पर राहुल ने केंद्र को घेरा

अंबिकापुर में अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि आज किसान दिल्ली की ओर मार्च कर रहे हैं। उन्हें रोका जा रहा है, उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। वे क्या कह रहे हैं? वे सिर्फ अपनी मेहनत का फल मांग रहे हैं। बीजेपी सरकार ने एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा की, लेकिन वे एमएस स्वामीनाथन की कही बात को लागू करने को तैयार नहीं हैं।

राहुल गांधी ने कहा- हम देंगे एमएसपी

राहुल गांधी ने आगे कहा कि उन्होंने (स्वामीनाथन) अपनी रिपोर्ट में साफ कहा है कि किसानों को वाकई एमएसपी का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए, लेकिन बीजेपी सरकार ऐसा नहीं कर रही है। जब इंडिया सरकार सत्ता में आएगी, तो हम भारत के किसानों को एमएसपी की गारंटी देने वाला (कानून) देंगे। स्वामीनाथन रिपोर्ट में जो जिक्र किया गया है, हम उसे पूरा करेंगे।

वहीं इससे पहले सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "कांग्रेस पार्टी यह घोषणा करती है कि हम देश के किसानों को MSP दिलाने के लिए फसलों की व्यापक खरीद के साथ लीगल गारंटी देंगे। जब हमारी सरकार आएगी तो हम इसे लागू करेंगे।"

दिल्ली की तरफ कूच कर रहे किसान

आपको बता दें कि 200 से ज्यादा किसान संगठन सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद का कानून बनाने सहित कई अपनी कई मांगों को लेकर पंजाब से दिल्ली की ओर कूच रहे हैं। जिनको हरियाणा की शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका है, हालांकि किसान भारी विरोध के बाद भी दिल्ली की तरफ आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+