LPG, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का विरोध, संसद के बाहर गांधी प्रतिमा पर किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, 23 मार्च: एक बार महंगाई को लेकर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। बढ़ती महंगाई को लेकर बुधवार को जहां विपक्षी दलों के हंगामे के बीच राज्यसभा को कुछ देर के लिए स्थगित किया गया। वहीं एलपीजी गैस और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुए इजाफे के विरोध में कांग्रेस सांसदों ने संसद में गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया।

दरअसल, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में 50 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है, जिससे आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। मंगलवार लागू हो चुकी नई कीमतों के बाद दिल्ली में 899.50 रुपए से बढ़कर सिलेंडर के दाम 949.5 रुपए पहुंच गए हैं। ऐसे में विपक्षी दलों ने एक बार फिर से मोदी सरकार को महंगाई के मोर्चे पर घेरना शुरू कर दिया। बुधवार को हाथों में तख्तियां लेकर एलपीजी सिलेंडर गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस सांसदों ने संसद के बाहर गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया।
चुनाव खत्म हुए और कीमतें बढ़ाई: कांग्रेस
वहीं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल और सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी होनी ही थी चुनाव को लेकर इसे रोका गया था। चुनाव खत्म हुए और कीमतें बढ़ाई गई।
पेट्रोल-डीजल के दामों में भी इजाफा
आपको बता दें कि एलपीजी के साथ ही डीजल-पेट्रोल के दाम में भी फिर से बढ़ोतरी की गई। डीजल और पेट्रोल की कीमतों में प्रति लीटर 80 पैसे का इजाफा किया गया।इससे पहले थोक उपभोक्ताओं के लिए डीजल के दाम पहले ही बढ़ चुके हैं। रेट में 25 रुपए का बड़ा इजाफा किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications