CAA: राजघाट पहुंचे कांग्रेस नेता, सोनिया और राहुल गांधी ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ कांग्रेस पार्टी राजघाट पर सत्याग्रह कर रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इस सत्याग्रह में शामिल होने के लिए राजघाट पहुंच गई है। उनके अलावा यहां कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, कमलनाथ और आनंद शर्मा भी मौजूद हैं। इस मुद्दे पर प्रियंका की लगातार सक्रियता के बाद ही आज कांग्रेस पार्टी धरने पर बैठी है।

इससे पहले ये कार्यक्रम 28 दिसंबर को होने वाला था लेकिन प्रियंका गांधी की वजह से आज ये धरना हो रहा है। तय कार्यक्रम के मुताबिक कांग्रेस आज दोपहर तीन बजे से रात 8 बजे तक शांतिपूर्ण सांकेतिक धरने पर बैठेगी। आज कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य जगहों पर प्रदेश अध्यक्षों की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। राजस्थान में इसकी कमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने हाथ ली है।
सीएए और एनआरसी के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिसिया कार्रवाई पर प्रियंका गांधी ने बयान जारी कर कहा था कि जनता की आवाज दबाने के लिए देश में तानाशाही का तांडव हो रहा है, एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून देश की गरीब जनता के खिलाफ है, प्रियंका ने छात्रों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वकीलों और पत्रकारों की गिरफ्तारी की निंदा की थी।
CAA Protest: प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को घेरा, लगाए 'वापस जाओ' के नारे












Click it and Unblock the Notifications