चिंदबरम पर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सुरजेवाला बोले- बदला लेने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया

नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया, करीब 31 घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद सीबीआई ने चिदंबरम को जोरबाग स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया। आज सीबीआई चिदंबरम को कोर्ट में पेशी करेगी। वहीं, पार्टी के दिग्गज नेता की रातों-रात गिरफ्तारी से कांग्रेस बौखलाई हुई है। कांग्रेस चिदंबरम के मामले पर लगातार मोदी सरकार पर आरोपों की बौछार कर रही है। गुरुवार को कांग्रेस ने एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर हमला बोला।

Recommended Video

    Chidambaram की गिरफ्तारी पर बौखलाई Congress, कहा- दिनदहाड़े की गई लोकतंत्र की हत्या
    देश ने लोकतंत्र का गला घुटते हुए देखा- कांग्रेस

    देश ने लोकतंत्र का गला घुटते हुए देखा- कांग्रेस

    कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पी. चिदंबरम के मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों में देश ने लोकतंत्र का गला घुटते हुए देखा है। सुरजेवाला ने कहा कि जिस तरह से पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के खिलाफ कार्रवाई की गई, उससे जाहिर होता है कि मोदी सरकार उनके खिलाफ राजनीतिक द्वेष से काम कर रही है।

    डूबती अर्थव्यवस्था से ध्यान हटाने के लिए की गई गिरफ्तारी- कांग्रेस

    रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सुरजेवाला ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था गर्त में जा रही है और यही कारण है कि मोदी सरकार लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ऐसी कार्रवाई कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मोदी सरकार ने ना केवल चिदंबरम बल्कि उनके बेटे कार्ति के खिलाफ भी एक्शन लिया है। उन्हें केवल एक अप्रूवर के बयान पर गिरफ्तार कर लिया गया, जिनपर अपनी ही बेटी की हत्या का आरोप है।

    चिदंबरम का नाम एफआईआर में भी नहीं - कांग्रेस

    चिदंबरम का नाम एफआईआर में भी नहीं - कांग्रेस

    रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग राजनीतिक विरोधियों से बदला लेने के लिए कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि चिदंबरम का नाम आईएनएक्स मीडिया मामले में एफआईआर में भी नहीं है, उनका नाम आरोप पत्र में भी नहीं है और सीबीआई उनके खिलाफ एक सूबत पेश नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों द्वारा सीबीआई/ईडी का इस्तेमाल राजनैतिक रंजिश के तौर पर किया जा रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि ये मामला 2007 से संबंधित है और पी. चिदंबरम की गिरफ्तारी मामले के 12 साल बाद और पीएम मोदी के सत्ता में आने के 6 साल बाद होती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+