महात्मा गांधी का नाम लेना आसान, उनके रास्ते पर चलना मुश्किल: सोनिया गांधी

Recommended Video

    Sonia Gandhi का RSS पर attack। वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर आज (2 अक्टूबर) कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वो आरएसएस का मॉडल देश में ला रहे हैं। कांग्रेस ऑफिस से राजघाट तक पदयात्रा और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा, लोग ये समझ लें, महात्मा गांधी का नाम लेना आसान है लेकिन उनके रास्ते पर चलना आसान नहीं है।

    Congress President Sonia Gandhi speech Gandhi Jayanti attacks narendra modi gov

    सोनिया गांधी ने अपने भाषण में कहा, महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को अहिंसा का रास्ता अपनाने की प्रेरणा दी। आज भारत जहां पहुंचा है वह गांधी के रास्ते पर चलकर पहुंचा है। गांधी का नाम लेना आसान है लेकिन उनके रास्ते पर चलना मुश्किल है।गांधीजी प्रेम के लिए खड़े रहे, नफरत के लिए नहीं। झूठ की राजनीति वाले गांधी को नहीं समझ सकते। कुछ लोग आरएसएस को देश का प्रतीक बनाना चाहते हैं, लेकिन ये कभी संभव नहीं हो सकता क्योंकि हमारे देश की नींव में गांधी के विचार हैं।

    सोनिया ने इस दौरान कहा कि गांधी के बताए हुए रास्ते पर सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही चली है। नेहरू-शास्त्री-इंदिरा-राजीव-नरसिम्हा और मनमोहन सिंह ने महात्मा गांधी की राह पर चलकर ही देश को तरक्की की दिशा में ले जाने का काम किया है। पिछले कुछ साल में भारत की हालत जो हुई है उसे देखकर गांधी की आत्मा काफी दुखी होगी।

    सोनिया गांधी ने कहा, गांधीजी का नाम लेकर भारत को उन्‍हीं के रास्‍ते से हट कर अपनी दिशा में ले जाने की कोशिश करने वाले पहले भी कम नहीं थे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में तो वो साम-दाम-दंड भेद का खुला कारोबार कर के वे अपने आप को बहुत ताकतवर समझते हैं। ये समझ जाइए कि भारत और गांधीजी एक दूसरे के पर्याय हैं, ये अलग बात है कि आज कल कुछ लोगों ने इसे उल्‍टा करने की जिद पकड़ ली है। वो चाहते हैं कि गांधीजी नहीं, बल्कि आरएसएस भारत के प्रतीक बन जाएं। ऐसा होने वाला नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+