कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फ्लाइट में की सहयात्रियों की मदद, तस्वीरें हुई वायरल

Recommended Video

    Rahul Gandhi ने Plane में की Passengers की मदद, Social Media पर Photo Viral | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मेघालय के दौरे पर हैं, जहां उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें उस समय की हैं जब राहुल गांधी फ्लाइट में थे जहां कांग्रेस अध्यक्ष अपने सहयात्रियों की मदद करते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीरें मंगलवार की हैं जब राहुल गांधी दिल्ली से गुवाहाटी जा रही फ्लाइट में थे। सहयात्रियों ने ही कांग्रेस अध्यक्ष की खास तस्वीरें ट्वीट और शेयर की हैं।

    राहुल गांधी का दिखा जुदा अंदाज

    राहुल गांधी का दिखा जुदा अंदाज

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले काफी समय से अपनी छवि बदलने में जुटे हुए हैं, इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का बेहद अलग अंदाज सामने आया है। दरअसल सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें मंगलवार उस समय की हैं जब राहुल गांधी दिल्ली से गुवाहाटी की फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कुछ सहयात्रियों के सामान व्यवस्थित करने में उनकी मदद की। इतना ही नहीं फ्लाइट में सहयात्रियों के साथ राहुल गांधी ने तस्वीरें भी खिंचाई। फ्लाइट में यात्रियों ने ही उनकी तस्वीरों को ट्वीट और शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

    सहयात्रियों ने ट्वीट की कांग्रेस अध्यक्ष की तस्वीरें

    सहयात्रियों ने ट्वीट की कांग्रेस अध्यक्ष की तस्वीरें

    राहुल गांधी की तस्वीरों को पोस्ट करते हुए ट्विटर यूजर विनय कुमार डोकानिया ने लिखा, 'दिल्ली से गुवाहाटी यात्रा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने सहयात्रियों की मदद करते हुए।' इस दौरान राहुल गांधी ने सहयात्रियों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। ये कोई पहला मामला नहीं है कुछ समय पहले राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी की तस्वीरें भी सामने आई थी जब कुछ लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली थी। ये तस्वीरें तब सामने आई थीं जब वो गोवा में छुट्टियां मना रही थीं।

    मेघालय दौरे पर है राहुल गांधी

    मेघालय दौरे पर है राहुल गांधी

    बता दें कि राहुल गांधी मेघालय में हैं अपने चुनावी अभियान की शुरुआत के लिए पहुंचे हैं। मंगलवार को राहुल गांधी एक नेता के रूप में नहीं बल्कि एक बिंदास अंदाज वाले युवा के रूप में दिखाई दिए। दरअसल कांग्रेस पार्टी की ओर से शिलॉन्ग में 'सेलिब्रेशन ऑफ पीस' के नाम से एक म्यूजिकल नाइट का आयोजन भी किया गया जिसमें राहुल गांधी भी गाना गाते हुए नजर आए।

    शिलॉन्ग में म्यूजिकल नाइट के समापन के दौरान राहुल का खास लुक

    शिलॉन्ग में म्यूजिकल नाइट के समापन के दौरान राहुल का खास लुक

    म्यूजिकल नाइट के समापन के दौरान राहुल ने कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर मशहूर गाना ‘We Shall Over Come' (हम होंगे कामयाब)... गाया, डैशिंग जैकट और जींस में बेहद ही लाइट लुक में दिख रहे राहुल गांधी के इस अंदाज को देखकर तो हर कोई हैरान ही रह गया, इसी कारण उनके इस रूप की काफी बातें सोशल मीडिया पर भी हो रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+