केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी ने भरा पर्चा, प्रियंका के साथ किया रोड शो

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केरल की वायनाड (Wayanad) लोकसभा सीट से गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन के वक्त राहुल गांधी के साथ केरल कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के अलावा उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के साथ रोड शो भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। यूपी की अमेठी लोकसभा सीट के अलावा राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहें हैं।

राहुल ने वायनाड से दाखिल किया नामांकन

राहुल ने वायनाड से दाखिल किया नामांकन

राहुल गांधी बुधवार को कोझिकोड पहुंचे थे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया था। केरल कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की अगवानी करने एयरपोर्ट पहुंचे थे। गुरुवार को नामांकन के बाद राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ 2 किमी लंबा रोड शो किया। केरल की इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। वहीं, पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने से तमिलनाडु और कर्नाटक की कुछ सीटों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा।

प्रियंका गांधी के साथ रोड शो भी किया

भारतीय जनता पार्टी ने केरल में भारत धर्म जन सेना (बीडीजेएस) के साथ गठबंधन किया है। केरल की वायनाड सीट पर बीडीजेएस के अध्यक्ष तुषार वेल्लापल्ली को एनडीए का उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी थी। वहीं, अमेठी सीट से राहुल गांधी के सामने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बीजेपी की उम्मीदवार होंगी।

राहुल गांधी अमेठी के अलावा वायनाड से भी लड़ रहे हैं चुनाव

राहुल गांधी अमेठी के अलावा वायनाड से भी लड़ रहे हैं चुनाव

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से ईरानी मैदान में उतरी थीं, हालांकि उनको हार का सामना करना पड़ा था। राहुल गांधी ने एक लाख से अधिक वोटों से स्मृति ईरानी को हराया था। अबकी चुनाव में भी स्मृति ईरानी अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ मैदान में हैं।राहुल गांधी के केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने के सवाल पर स्मृति ने कहा कि 15 साल तक अमेठी की जनता के सहारे सत्ता का सुख भोगने के बाद अब वह कहीं और भाग रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+