#CongressPresident: राहुल गांधी को मिली पार्टी की कमान, इससे पहले गांधी परिवार के ये लोग संभाल चुके हैं कुर्सी
Recommended Video


नई दिल्ली। आखिरकार वो हो ही गया, जिसका इंतजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं लंबे समय से कर रहे थे। उनके प्रिय राहुल गांधी आज कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बन गए हैं। राहुल गांधी ने 4 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था और 11 दिसंबर को वो निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। वो गांधी-नेहरू परिवार के 6ठें सदस्य हैं जो कि कांग्रेस की कमान संभालने जा रहे हैं।
चलिए जानते है उन लोगों के बारे में जो राहुल से पहले कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके है..

मोतीलाल नेहरू - दो बार अध्यक्ष
नेहरू परिवार में कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर सबसे पहली ताजपोशी मोती लाल नेहरू की हुई थी। वो राहुल के परनाना और पंडित जवाहर लाल नेहरू के पिता थे। मोतीलाल नेहरू को दो बार कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। पहली बार1919 में कांग्रेस के अमृतसर अधिवेशन में मोतीलाल नेहरू को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया जबकि दूसरी बार वो 1928 में पार्टी के अध्यक्ष बने थे।

जवाहरलाल नेहरू - 8 बार कांग्रेस के अध्यक्ष
मोतीलाल नेहरू के बाद जवाहरलाल नेहरू ने कांग्रेस की कमान संभाली थी। जवाहरलाल नेहरू 8 बार कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके है। जवाहरलाल नेहरू ने सबसे पहली बार 1929 में कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में अध्यक्ष बनाए गए। इसके बाद उन्हें 1930, 1936, 1937, 1951, 1952,1953,और 1954 में लगातार कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया।

इंदिरा नेहरू - चार बार कांग्रेस की कमान सौंपी गई
इंदिरा नेहरू परिवार की तीसरी पीढ़ी के तौर पर कांग्रेस की अध्यक्ष रही। इंदिरा गांधी को चार बार कांग्रेस की कमान सौंपी गई। इंदिरा गांधी पहली बार 1959 में कांग्रेस के दिल्ली के विशेष सेशन में अध्यक्ष बनी। इसके बाद पांच साल के लिए 1978 से 1983 तक इंदिरा को अध्यक्ष बनाया गया।

राजीव गांधी - 1985 से 1991 तक
राजीव गांधी ने नेहरू परिवार की चौथी पीढ़ी के तौर पर पार्टी की कमान संभाली। इंदिरा की मौत के बाद राजीव गांधी के अध्यक्ष बने और उन्होंने 1985 से 1991 तक कांग्रेस की कमान संभाली।

सोनिया गांधी - परिवार की पांचवी पीढ़ी
राजीव गांधी की भी मौत के बाद कांग्रेस की कमान सोनिया गांधी को सौंपी गई। सोनिया ने 1998 में पार्टी की कमान अपने हाथों में ले ली। नेहरू-गांधी परिवार की पांचवी पीढ़ी के रूप में सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष बनी। सोनिया सन् 1998 से लेकर मौजूदा समय तक पार्टी की अध्यक्ष है।

राहुल गांधी - निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष
अब नेहरू परिवार की पांचवी पीढ़ी के युवा नेता राहुल गांधी अपने हाथों में पार्टी की कमान लेने जा रहे है। 4 दिसंबर को उन्होंने नामांकन भरा था और अब 11 दिसंबर को वो पार्टी के नए अध्यक्ष बन गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications