11,500 करोड़ के PNB Scam पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किया हमला

नई दिल्ली। नीरव मोदी की ओर से किए गए 11,500 करोड़ रुपए के घोटाले पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गा्ंधी ने ट्वीट किया है। राहुल ने ट्वीट कर कहा है कि- 'नीरव मोदी के जरिए भारत को लूटने का गाइड, 1- पीएम मोदी को गले लगाओ, 2- उनके साथ दावोस में दिखें। उस प्रभाव का उपयोग कर A)- 12,000 करोड़ रुपए चुराओ B)- माल्या की तरह देश छोड़कर भाग जाओ।' इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता और हरियाणा से विधायक रणदीप सिंह सूरजेवाला ने कहा ट्वीट कर केंद्र सरकार से 4 सावल पूछे हैं। ट्वीट कर सूरजेवाला ने पीछ है कि 1- कौन है नीरव मोदी? नया मोदी स्कैम? 2- क्या उसे भी ललित मोदी और विजय माल्या की तरह कोई सरकार के अंदर से खबर दे रहा था? 3- क्या अब लोगों का पैसा लेकर भागना एक सामान्य बात हो गई है? 4-कौन है जिम्मेदार?

 PNB Scam पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किया हमला

सूरजेवाल ने ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस की इस मुद्दे पर 2 बजे प्रेस वार्ता करेगी। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोपी नीरव मोदी के भागने की खबर पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि 'क्या यह विश्वास करना संभव है कि नीरव मोदी या विजय माल्या ने भाजपा की मदद के बिना देश के बाहर गए।' वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस का भगुतान हम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह घोटाला यूपीए शासन काल का है। बता दें कि घोटाला सामने आने के बाद जांच एजेंसियां हरकरत में आ गई हैं।

11,500 करोड़ के PNB Scam पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किया हमला

बैंक के प्रबंध निदेशक सुनील मेहता ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि यह बहुत ही संवेदनशील मामला है। उन्होंने कहा कि हम कार्रवाई कर रहे हैं। बैंक के हितों की रक्षा की कोशिश हो रही है। मेहता ने कहा कि हमारे कर्मचारी भी जांच के दायरे में हैं और सेबी को हमने समये जानकारी दे दी थी। एमडी ने प्रेस वार्ता के दौरान यह माना की नीरव पैसा लौटाने के लिए आए थे ेलकिन उनके पास एक बेहतर प्लान नहीं था, ऐसे में उन्हें समय नहीं दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+