मोदी के मंत्री पर राहुल का हमला, कहा- न्याय व्यवस्था ढह रही, कानून मंत्री झूठ फैलाने में बिजी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविशंकर प्रसाद पर किया बड़ा हमला, कहा- न्यायिक व्यवस्था ढह रही है, कानून मंत्री झूठ फैलाने में व्यस्त

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए कहा है कि रविशंकर प्रसाद झूठ फैलाने में व्यस्त हैं। एक ट्वीट में राहुल ने कहा है कि- 'पेंडिंग केसों के चलते न्यायिक व्यवस्था ढह रही है। सुप्रीम कोर्ट में 55 हजार से ज्यादा मामले, हाईकोर्ट में 37 लाख से ज्यादा मामले और निचली अदालतों में 2.6 करोड़ से ज्यादा मामले। फिर भी, एक चौंकाने वाली बात यह कि 400 उच्च न्यायालय और 6,000 निचले न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त नहीं हुए हैं, जबकि कानून मंत्री झूठी खबरें फैलाने में व्यस्त हैं।'

'भाजपा की झूठ की फैक्ट्री काम पर है'

'भाजपा की झूठ की फैक्ट्री काम पर है'

इससे पहले राहुल ने कैंब्रिज एनालिटिका मामले में भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि भाजपा की झूठ की फैक्ट्री काम पर है। राहुल ने एक खबर साझा करते हुए लिखा था कि - 'भाजपा की झूठ की फैक्ट्री काम पर है। पत्रकार इस पर स्टोरी कर रहे हैं कि कैसे साल 2012 में कांग्रेस को नाकाम करने और उसमें घुसपैठ करने के लिए कैंब्रिज एनालिटिका को पैसे दिए गए थे। भाजपा कैबिनेट मंत्री को झूठ और फर्जी खबरें फैलाने के लिए दौड़ाती है कि कांग्रेस ने CA के साथ काम किया। असली खबरें सब खराब कर देती है।'

सुरजेवाला ने कहा था...

सुरजेवाला ने कहा था...

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की तुलना एडोल्फ हिटलर के करीबी और उसके लिए प्रोपेगेंडा करने वाले पॉल जोसेफ गोबेल्स से की थी। गोबेल्स को हिटलर के पक्ष में प्रोपेगेंडा करने और विरोधियों के खिलाफ दुष्प्रचार करने के लिए जाना जाता है।

'मोदी जी के पास रविशंकर प्रसाद हैं'

'मोदी जी के पास रविशंकर प्रसाद हैं'

सूरजेवाला ने गुरुवार को कहा था कि रविशंकर प्रसाद जिस तरह से फेसबुक डाटा लीक मामले में कांग्रेस का नाम उछाल रहे हैं, उसमें कोई सच नहीं है। सुरजेवाला ने कहा था कि हिटलर के पास गोएबल्स नाम का सहयोगी था, मोदी जी के पास रविशंकर प्रसाद हैं। बीजेपी सरकार फेक न्यूज की निर्माता बन गई है। जो सबसे बड़े डेटा चोर हैं वही सबसे ज्यादा शोर मचा रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+