जजों की पीसी पर कांग्रेस ने कहा- जज लोया की मौत की जांच वरिष्ठ जज करें

नई दिल्लीः देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब सुप्रीम कोर्ट के चार जजों ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेस करके चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल उठाए। इस मुद्दे पर राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस पूरे मामले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे। इस बैठक में पी.चिदंबरम, सलमान खुर्शीद, कपिल सिब्बल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक खत्म होने के बाद राहुल गांधी प्रेस कांफ्रेस ने ये बाते कही-

congress president Rahul Gandhi addresses issues on Supreme Court crisis
  • राहुल गांधी ने कहा कि चार जजों ने जो भी मुद्दे उठाए हैं वो बहुत महत्तपूर्ण हैं। ऐसी ङटना पहली बार हुई है जब चार जजों ने सवाल पूछे हैं।
  • जो सवाल उन्होंने उठाए हैं वो बहुत जरुरी सवाल हैं, उन्होंने जस्टिस लोया की मौत का मुद्दा उठाया है।

राहुल गांधी से पहले रणदीप सुरजेवाजा ने बोलते हुए जस्टिस लोया की मौत की जांच करने की मांग की। सुरजेवालेा ने सुप्रीम कोर्ट के जज से वरिष्ठ जज की मौत की जांच कराने की मांग की गई है।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे सीनियर जज जस्टिस चलमेश्वर ने आज प्रेस वार्ता में कहा कि , "सुप्रीम कोर्ट का प्रशासन ठीक काम नहीं कर रहा है। इसे लेकर हमने चीफ जस्टिस को चिट्ठी दी थी। कल कोई ऐसा मत कहे कि हमने आत्मा बेच दी।" जज चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी सार्वजनिक करेंगे।

बता दें, ये प्रेस कांफ्रेस जस्टिस चलमेश्वर के घर हुई। पिछले दो महीनों के हालात की वजह से इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की नौबत आई। वहीं पीसी के बाद सीपीआई सांसद डी राजा ने जस्टिस चेलमेश्वर से मुलाकात की है।

जस्टिस चेलमेश्वर ने कहा कि हमारे पास अब कोई विकल्प नहीं बचा बजाए देश के लोगों से बात करने के। उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते हैं कि 20 साल बाद लोग यह कहे कि देश की सर्वोच्च संस्था को बचाने के लिए हमने कुछ नहीं किया, उन्होंने अपनी अपनी आत्मा को बेच दिया, लिहाजा हमने लोगों के सामने मुद्दों को रखने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें-जस्टिस लोया की मौत की जांच वरिष्ठ जज से कराएं- कांग्रेस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+