'मां गंगा को भुलाया है...', 9 साल बाद के फोटो दिखाकर मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को घेरा

कर्नाटक की जीत से उत्‍साहित कांग्रेस पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक सोशल मीडिया पर पोस्‍ट शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीते नौ साल के विकास पर कटाक्ष किया है।

Mallikarjun Kharge,

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में ऐतिहासिक जीत हासिल करने बाद कांग्रेस पार्टी गदगद है। मल्लिाकार्जुन खड़गे को कांग्रेस पार्टी का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनाए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी की ये विधानसभा चुनाव में पहली जीत है। कर्नाटक में जीत हासिल करने के बाद खड़गे के नेतृत्‍व में कांग्रेस पार्टी ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के तैयारी करना शुरू कर दिया है। इसके साथ कांग्रेस अध्‍यक्ष खड़गे समेत अन्‍य नेताओं ने विकास के मुद्दे पर पीएम मोदी और उनकी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।

कर्नाटक में सत्‍ता हासिल करने के बाद जहां 20 मई को मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया के भव्‍य शपथ ग्रहण समारोह की कांग्रेस तैयारी कर रही वहीं एक दिन पहले शुक्रवार को कांग्रेस राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष खड़गे ने हिंंदू धर्म द्वाारा पूजी जाने वाली वाराणसी की मां गंगा नदी की कई तस्‍वीरें शेयर कर पीएम मोदी को घेरा है।

पीएएम मोदी को संबोधित इस ट्टीट में खड़गे ने लिखा है कि मोदी जी, दावा था - मां गंगा ने बुलाया है। 9 वर्ष बाद की ये असलियत है कि आपने मां गंगा को भुलाया है!

खड़गे ने आगे लिखा वोट बटोरने के लिए आपको गंगा जी की याद आती है। इसके साथ ही कांग्रेस अध्‍यक्ष ने लिखा प्रधानमंत्री बनने के बाद ये केवल विश्वासघात है।

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बहने वाली पावन गंगा नदी के विभिन्‍न लोकशन की अलग- अलग फोटो पर आधारित वीडियो शेयर किया है।

जिसमें ये लिखाया मां गंगा ने बुलाया और आपने भुलाया। इसके साथ ही वीडियो के कैप्‍शन में ये भी दावा किया गया है कि मोदी सरकारी ने नमामि गंगे के 55.30 फीसदी फंड खर्च ही नहीं किए हैं।

  • ये आकड़ें 2014 से लेकर 28 फरवरी 2023 तक के हैं।
  • इसमें खड़गे ने दावा किया कि 100 एमएल गंगाजल में टोटल कोलिफॉर्म जैसे खतरनाक जीवाणुओं की संख्‍या 1.60 लाख पहुंच गई है।
  • इसमें आगे दावा किया गया किया गया कि यूपी में 35 एसटीपी बनाए गए हैं, उनमें से 37 की क्षमता मानक के अनुसार नहीं है। गंगा नदी में हर दिन 2,450 एमएलडी गंदा पानी उड़ेल रहे हैं।
  • इसमें ये भी दावा किया गया है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक विष्‍णुप्रयाग से लेकर हरिद्वार तक का गंगाजल पीने लायक नही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+