INDIA Alliance की 6 दिसंबर को होगी बैठक, सियासी गलियारों में संभावनाओं की सियासत पर चर्चा तेज़
INDIA Alliance Meeting: कांग्रेस ने 6 दिसंबर को भारतीय गठबंधन की अगली बैठक बुलाई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गठबंधन सहयोगियों को दिल्ली में बैठक के लिए बुलाया है। सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ थी कि विधानसभा चुनाव के नतीजो के बाद ही इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलो की बैठक बुलाई जाएगी।
3 दिंसबर को चुनावी नतीजो के देखने के बाद यह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन की बैठक बुलाई है। बैठक को लेकर कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन की बैठक पहले इसले नहीं बुलाई थी क्योंकि विधानसभा चुनावों के नतीजों पर सीटों के बंटवारे और लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाई जाएगी।

चुनावी नतीजो के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 3 प्रदेशों में पीछे है, अगर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं होता है। कांग्रेस सभी राज्यों में सरकार नहीं बना पाती है तो वह अपने मुताबिक सीटों के बंटवारे या फिर लोकसभा चुनाव की रणनीति नहीं बना पाएगी।
सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव के नतीजों के हिसाब से सीट शेयरिंग का फ़ॉर्मूला तय करेगी लेकिन अब यह मुमकिन होता हुआ नज़र नहीं आ रहा है। कांग्रेस ने जिस हिसाब से विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत का दावा किया था, वह ज़मीन तौर पर फेल होता हुआ नज़र आ रहा है। इसलिए अब इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के हिसाब से ही कांग्रेस को चुनावी रणनीति बनानी होगी।












Click it and Unblock the Notifications