राहुल गांधी ने पीएम मोदी को बताया 'बिग बॉस' कहा- उन्हें भारतीयों की जासूसी करना पसंद है
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'डेटा युद्ध' में भारतीय जनता पार्टी पर एक और हमला बोला है। राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को बिग बॉस बताया है और कहा है कि उन्हें लोगों की जासूसी करना पसंद है। आपको बता दें कि बिग बॉस भारत का एक पॉपुलर रियलिटी शो है। इस शो में प्रतिभागी 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहते हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि मोदी का नमो एप गुपचुप तरीके से आपके ऑडियो, वीडियो को रिकॉर्ड करता है। यहां तक कि यह जीपीएस के द्वारा आपके लोकेशन को भी ट्रैक करता है, वह बिग बॉस जिसे भारतीयों की जासूसी करना पसंद है, अब वह हमारे बच्चों पर डेटा चाहते हैं, एनसीसी के 13 लाख कैडेट्स को एप को डाउनलोड करने के लिए मजबूर किया गया है।"

राहुल गांधी की टिप्पणी इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा सोमवार को उन पर (राहुल गांधी) उपभोक्ताओं का डाटा सिंगापुर स्थित कंपनी के साथ साझा करने का आरोप लगाए जाने के बाद आई है। इससे पहले भाजपा ने कांग्रेस पर 2019 के चुनाव अभियान के लिए राजनीतिक डेटा विश्लेषक कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका की मदद लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने का आरोप लगाया था। इससे पहले कांग्रेस ने अपना आधिकारिक मोबाइल फोन एप्लिकेशन गूगल प्ले स्टोर से डिलीट कर दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक मोबाइल ऐप के जरिए डाटा सिंगापुर भेजा जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नमो' ऐप पर हमले के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने उनपर पलटवार करते हुए आरोप लगाया था कि कांग्रेस के आधिकारिक ऐप के जरिए वह यूजर्स के डाटा को सिंगापुर की कंपनी के साथ साझा कर रही है। हालांकि कांग्रेस ने कहा है कि वह वेबसाइट में कुछ बदलाव कर रही है, जिसकी वजह से उसे डिलीट किया गया है। पार्टी ने कहा, 'हम वेबसाइट में कुछ छोटे बदलाव कर रहे हैं, कृपया कुछ देर में फिर से आएं।'
Modi’s NaMo App secretly records audio, video, contacts of your friends & family and even tracks your location via GPS.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 26, 2018
He’s the Big Boss who likes to spy on Indians.
Now he wants data on our children. 13 lakh NCC cadets are being forced to download the APP.#DeleteNaMoApp












Click it and Unblock the Notifications