पीएम मोदी-अमित शाह के खिलाफ EC से शिकायत करेगी कांग्रेस, आचार संहिता तोड़ने का लगाया आरोप
मतदान करने अहमदाबाद में निशान पब्लिक स्कूल रानिप जाते हुए पीएम ने लोगों का अभिवादन किया। जिसको लेकर कांग्रेस ने आचार संहिता तोड़ने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराने की बात कही।

Recommended Video
Gujarat Elections: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान के बीच कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर आचार संहिता को तोड़ने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान प्रचार भाजपा ने निर्वाचन आयोग के नियमों को तोड़ा है। जिसको लेकर कांग्रेस चुनाव आयोग में शिकायत करेगी।
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को गुजरात के एक सांसद के साथ देखा गया जो प्रचार करते हुए और बात करते हुए बीजेपी के नारे लगाते नजर आए। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन पीएम मोदी ने वोट डालने के दौरान ढाई घंटे का रोड शो किया। इसके खिलाफ चुनाव आयोग से अपील करेंगे। ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग स्वेच्छा से दबाव में है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दोनों ने अहमदाबाद के अलग-अलग पोलिंग बूथों पर वोट डाला। मतदान करने अहमदाबाद में निशान पब्लिक स्कूल रानिप जाते हुए पीएम ने लोगों का अभिवादन किया। इसको लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, "हमारे आदिवासी नेता और दांता के विधायक ने चुनाव आयोग से सुरक्षा की मांग की। लेकिन आयोग ने कोई जवाब नहीं दिया और बाद में उन पर 24 भाजपा के 'गुंडों' ने हमला किया। बीजेपी ने गुजरात में भी शराब बांटी, भले ही वहां शराब पर प्रतिबंध लगा दिया गया हो, चुनाव आयोग उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की"।












Click it and Unblock the Notifications