कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल Budget Session से की गईं निलंबित, जया बच्चन ने बताया 'अपमान'
सदन का कार्यवाही के बीच कांग्रेस सांसद ने कुछ इस तरह की हरकत कर दी जिससे स्पीकर नाराज हो गए। उन्होंने सीधे सांसद को शेष बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया।

कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल के सदन से निलंबन को सपा सांसद जया बच्चन ने अपमानित करने वाला बताया है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह बेहद अपमानजनक तरीके से किया गया। नहीं होना चाहिए था। अगर उन्हें लगता है कि कुछ गलत हुआ है तो उन्हें इसे कमेटी को भेजना चाहिए था। पता नहीं उन्होंने इसे भेजा या नहीं। उन्हें स्पष्टीकरण का मौका नहीं दिया गया"।
सोशल मीडिया पर सदन की कार्यवाही का वीडियो सूट किए जाने की जानकारी बाद कांग्रेस नेता पाटिल पर स्पीकर नाराज हो गए। उन्होंने सांसद रजनी को कड़ी फटकार लगाई और सदन के नियमों के अवहेलना के कारण शेष बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया।
राज्यसभा में बजट सत्र (Budget Session 2023) के दौरान ये वीडियो शूट किए जाने का मामला सामने आने के बाद सदन के नेता व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कुछ सांसदों ने सदन के अंदर वीडियो बनाया था, संसद के लिए ये स्थिति आपत्तिजनक है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने एक बयान में कहा ता किये मामला मेरे संज्ञान में आया। इसे गंभीरता से लेते हुए एक्शन लिया गया है। इस सदन की गरिमा बनाए रखने के लिए ऐसे कदम जरूरी हैं।
मामले में एक्शन लेने से पहले राज्यसभा सभापति ने संसद के वरिष्ठ सदस्यों के साथ चर्चा की। उन्होंने सदस्यों को नाम बताने से इनकार करते हुए कहा, "मामला सदन की कार्यवाही से जुड़ा था, इसलिए वरिष्ठ सदस्यों सुबह बातचीत के लिए मैंने उन्हें अपने चैंबर में आमंत्रित किया और मार्गदर्शन मांगा।"
शुक्रवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, "सार्वजनिक क्षेत्र में आज ट्विटर पर इस सदन की कार्यवाही से संबंधित एक वीडियो का प्रसार किया गया। मैंने इसे गंभीरता से लिया और वह सब किया, जो जरूरी था। सिद्धांत के तौर पर और संसद की शुचिता बनाए रखने के लिए किसी बाहरी एजेंसी की भागीदारी की मांग नहीं की जा सकती।"
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications