क्रूर सरकार को फिर से बताना, असंभव है किसानों को पीछे हटाना: राहुल गांधी
नई दिल्ली: राजधानी से लगती सीमाओं पर किसानों का आंदोलन पिछले साढ़े तीन महीने से जारी है। किसानों ने साफ कर दिया है कि जब तक मोदी सरकार नए कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। संसद के बजट सत्र का दूसरा पार्ट शुरू हो गया है, जिसमें भी विपक्षी दल जमकर इस मुद्दे को उठा रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने फिर से ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा।
Recommended Video

राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा कि अन्नदाता का बारिश से नाता पुराना...ना डरते ना करते मौसम का बहाना...तो क्रूर सरकार को फिर से बताना...असंभव किसानों को पीछे हटाना...तीनों कानूनों को पड़ेगा लौटाना। इससे पहले उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में लिखा था कि देश की सीमा पर जान बिछाते हैं जिनके बेटे, उनके लिए कीलें बिछाई हैं दिल्ली की सीमा पर। अन्नदाता मांगे अधिकार, सरकार करे अत्याचार।
अगली सर्दी तक जारी रहेगा आंदोलन?
वहीं दूसरी ओर किसान दिल्ली से लगती सीमाओं पर डटे हुए हैं। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि ये आंदोलन अगली सर्दी तक जाएगा। पीएम मोदी ने कहा था कि वो किसानों से एक कॉल की दूरी पर हैं, लेकिन वो कॉल मिल नहीं रही। उनके मुताबिक अगर ये आंदोलन सर्दियों से आगे चला गया तो भी उसमें कोई नई बात नहीं। वो बंगाल जा रहे लेकिन उसका चुनाव से कोई लेना देना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications