DA नहीं बढ़ाने पर बोले राहुल- सैनिकों, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का हक लूट रही सरकार

नई दिल्ली, 27 जून: कोरोना महामारी की वजह से सरकार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। जिसका असर अब कर्मचारियों पर दिखने लगा है। पिछले साल महामारी और लॉकडाउन को देखते हुए मोदी सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर रोक लगा दी थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि 1 जुलाई 2021 से उसे फिर से शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन सरकार ने ऐसी खबरों से इनकार किया है। जिस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने निशाना साधा है।

कोरोना

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि कोविड महामारी में भी देश सेवा में जुटे 113 लाख कर्मचारियों का साहस बढ़ाने की बजाय केंद्र सरकार उनकी मेहनत की कमाई छीनने में लगी है। सैनिकों, सरकारी कर्मचारियों व पेंशनर्स से ₹37,500 करोड़ की लूट करना अपराध है। इसके बाद रविवार को राहुल ने एक ग्राफ शेयर किया, जिसमें कोरोना के आंकड़े दिखाए गए हैं। साथ ही बताया गया कि 84 लाख का रिकॉर्ड बनाने के बाद वैक्सीनेशन की रफ्तार थोड़ी कम हुई है। इसके साथ ही राहुल ने लिखा कि बस हर देशवासी तक वैक्सीन पहुंचा दो, फिर चाहे मन की बात भी सुना दो। इसके साथ ही उन्होंने Vaccinate India हैशटैग इस्तेमाल किया।

राहुल ने तीसरी लहर को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कर ट्वीट कर लिखा कि डेल्टा प्लस वेरिएंट पर मोदी सरकार से प्रश्न-

  • इसकी जांच और रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर टेस्टिंग क्यों नहीं हो रही?
  • वैक्सीन इस पर कितनी प्रभावशाली हैं और पूरी जानकारी कब मिलेगी?
  • तीसरी लहर में इसे नियंत्रित करने का क्या प्लान है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+