कन्याकुमारी से कांग्रेस सांसद एच वसंतकुमार का कोरोना वायरस संक्रमण से निधन
चेन्नई। तमिलनाडु की कन्याकुमारी सीट से कांग्रेस सांसद एच. वसंतकुमार का शुक्रवार को निधन हो गया। वसंतकुमार कोरोना वायरस से संक्रमित थे। अधिकारी ने बताया कि 10 अगस्त को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित वसंतकुमार को भर्ती कराया गया था। कांग्रेस पार्टी ने वसंतकुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वसंतकुमार पहली बार 2019 में सांसद चुने गए थे। इससे पहले वह दो बार विधायक रहे थे।
Recommended Video

चेन्नई के अपोलो अस्पताल ने कहा, 'कोरोना से संक्रमित एच वसंतकुमार को 10 अगस्त को भर्ती कराया गया था। वह गंभीर कोविड निमोनिया से पीड़ित थे। उनका गहन देखभाल इकाई में चिकित्सकों के एक दल द्वारा इलाज किया जा रहा था। मगर उनकी हालत धीरे-धीरे और बिगड़ती गई और आज उनका निधन हो गया।'
पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहल गांधी ने वसंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि, 'लोकसभा सांसद वसंतकुमारजी के निधन से दुखी हूं। व्यापार और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे। उनके साथ बातचीत के दौरान हमेशा उनमें तमिलनाडु के विकास को लेकर जुनून देखा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।ओम शांति!













Click it and Unblock the Notifications