वसंतकुमार ने लोकसभा में कही थी कोरोना को गंभीरता से लेने की बात, स्पीकर ने बंद करा दिया था माइक
वसंतकुमार ने लोकसभा में कही थी कोरोना को गंभीरता से लेने की बात, स्पीकर ने बंद करा दिया था माइक
नई दिल्ली। तमिलनाडु के कन्याकुमारी सीट से कांग्रेस सांसद एच वसंतकुमार का शुक्रवार शाम कोरोना वायरस से निधन हो गया। 70 साल के कुमार को कोरोना होने के बाद 10 अगस्त को चेन्नई में भर्ती कराया गया था। 18 दिन के इलाज के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। वसंतकुमार ने मार्च में ही सरकार से कोरोना महामारी को गंभीरता से लेने की बात कही थी। 20 मार्च को उन्होंने लोकसभा में कोरोना का मुद्दा उठाया था लेकिन स्पीकर ने एक मिनट भी उन्हें बोलने नहीं दिया और माइक बंद करा दिया।
Recommended Video

एक मिनट भी नहीं बोलने दिया था वसंत कुमार को
कांग्रेस सांसद वसंतकुमार ने मार्च में लोकसभा में कहा था कि सरकार कोरोना की गंभीरता को समझे और इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करे। साथ ही वो गरीब लोग जिनकी रोटी रोटी पर असर हो रहा है, उनके खाते में कुथ नकद पैसा जमा किया जाए। वसंत कुमार को बोलते हुए 50 सेंकेंड होने पर ही लोकसभा स्पीकर ने उन्हें चुप होने को कहा। उनके एक मिनट का समय और मांगने पर स्पीकर ने माइक बंद करा दिया। अब पांच महीने बाद वसंतकुमार की कोरोना से मौत हो गई। बता दें कि उस समय केंद्रीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना को लेकर कांग्रेस नेताओं के बयानों को अफवाह फैलाने वाला बताया था।
दो बार विधायक भी रहे वसंतकुमार
70 साल के एच. वसंतकुमार को कोरोना संक्रमण के चलते 10 अगस्त को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, निमोनिया के कारण उनकी स्थिति गंभीर थी। तमाम कोशिशों के बावजूद उनको बचाया ना जा सका। 2019 में वसंतकुमार पहली बार सांसद बने थे। इससे पहले वो दो बार विधायक भी रह चुके थे।

राहुल गांधी, पीएम मोदी ने जताया दुख
वसंतकुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और दूसरे कई नेताओं ने गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट में लिखा, वसंतकुमारजी के निधन से दुखी हूं। व्यापार और समाजसेवा में उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे। उनके साथ बातचीत के दौरान हमेशा उनमें तमिलनाडु के विकास को लेकर जुनून देखा। राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा-कन्याकुमारी से सांसद एच. वसंतकुमार के कोविड19 के कारण असामयिक निधन से झटका लगा है। लोगों की सेवा करने की कांग्रेस की विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा हमारे दिलों में रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications