आईटी रेड के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए कांग्रेस सांसद धीरज साहू, जानें छापेमारी को लेकर क्या बोले?
Dheeraj Sahu: आयकर विभाग के छापे में नोटों का पहाड़ मिलने के बाद कांग्रेस सांसद धीरज साहू पहली बार मीडिया के सामने आए हैं। उन्होंने आईटी रेड के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है। उनके घर से सैकड़ों करोड़ रुपये की बरामदगी हुई है।
धीरज प्रसाद साहू ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि आज जो हो रहा है वह मुझे दुखी कर रहा है। मैं स्वीकार करता हूं कि जो पैसा बरामद किया गया है वह मेरी फर्म का है। जो नकदी बरामद की गई है वह मेरी शराब फर्मों से संबंधित है। इस पैसे का कांग्रेस या किसी अन्य राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह सारा पैसा मेरा नहीं है, यह मेरे परिवार और अन्य संबंधित फर्मों का है। अब आयकर ने छापा मारा है मैं हर बात का हिसाब दूंगा। कालाधन की बरामदगी पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि मैं पहले ही कह चुका हूं कि यह पैसा मेरे परिवार की व्यापारिक कंपनियों का है।
धीरज साहू ने कहा कि आयकर विभाग ही इसे स्पष्ट करेगा कि यह पैसा 'काला धन' या 'सफेद धन' है। मैं बिजनेस लाइन में नहीं हूं। मेरे परिवार के सदस्य इसका जवाब देंगे। मुझे नहीं पता कि लोग इसे कैसे देख रहे हैं, लेकिन मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इस पैसे का कांग्रेस या किसी अन्य राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है।
कांग्रेस सांसद ने कहा कि मैं पिछले 30-35 सालों से सक्रिय राजनीति में हूं। लेकिन पहली बार मेरे साथ ऐसी वारदात हुई है, जिससे मेरे दिल में काफी चोट पहुंची है। मैं हमेशा चाहता था कि मेरे ऊपर कोई विवाद ना हो, लेकिन विवाद खड़ा हो गया तो मैं मजबूरन अपना और अपने परिवार के बारे में जानकारी देना चाहता हूं।
मेरे पिता काफी गरीबों को मदद करते थे। समाज सेवा करते थे। हमलोगों ने झारखंड और ओडिशा में काफी विकास किया है। मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि जितना भी पैसा बरामद हुआ है, वो सब मेरे फर्म का है। हमलोग शराब के व्यवसाय में करीब 100 साल से हैं।
यह भी पढ़ें- 351 करोड़ बरामद होने के बाद भी क्यों गिरफ्तार नहीं हुए कांग्रेस सांसद धीरज साहू, कहां हैं अभी?












Click it and Unblock the Notifications