'गलत नीतियों का खामियाजा सैनिकों को भुगतना पड़ रहा...',डोडा हमले के बाद राहुल गांधी ने साधा बीजेपी पर निशाना

Rahul Gandhi on Doda Attack: जम्मू-कश्मीर के डोडा में ड्यूटी के दौरान चार सैनिकों की मौत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि भारत के सैनिक और उनके परिवार भाजपा की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रहे हैं।

राहुल गांधी ने जवानों की शहादत को सलाम करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही कांग्रेस नेता ने डोडा में हुए हमले को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट, एक्स पर लिखा, "आज जम्मू कश्मीर में फिर से एक आतंकी मुठभेड़ में हमारे जवान शहीद हो गए। शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों को गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। एक के बाद एक ऐसी भयानक घटनाएं बेहद दुखद और चिंताजनक है।"

उन्होंने आगे लिखा, "लगातार हो रहे ये आतंकी हमले जम्मू कश्मीर की जर्जर स्थिति बयान कर रहे हैं। भाजपा की गलत नीतियों का खामियाज़ा हमारे जवान और उनके परिवार भुगत रहे हैं। हर देशभक्त भारतीय की यह मांग है कि सरकार बार-बार हो रही सुरक्षा चूकों की पूरी जवाबदेही ले कर देश और जवानों के गुनहगारों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। दुख की इस घड़ी में पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता से खड़ा है।"

डोडा अटैक

पाकिस्तान समर्थित और आधारित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक छाया समूह कश्मीर टाइगर्स ने जम्मू-कश्मीर में डोडा मुठभेड़ की जिम्मेदारी ली है। इस हमले में एक मेजर सहित चार भारतीय सेना के जवानों की जान चली गई। हथियारों से लैश आतंकियों ने सेना के एक काफिले पर घात लगाकर हमला किया और पांच सैनिकों की हत्या कर दी। दो अन्य सैनिक और छह आतंकवादी अलग-अलग झड़पों में मारे गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+