कर्नाटक के पूर्व CM जगदीश शेट्टार की बीजेपी में वापसी, 7 महीने पहले टिकट कटने से नाराज होकर छोड़ी थी पार्टी

Jagadish Shettar Back In BJP: लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक में लिंगायत समाज के बड़े नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार 7 महीने बाद वापस बीजेपी में शमिल हो गए हैं। पिछले साल बीजेपी से टिकट ना मिलने पर नाराज हो कर उन्होंने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था।

उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट से चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस में शामिल होने के बाद शेट्टार ने कहा था, "मुझे सत्ता की भूख नहीं, मैं सिर्फ सम्मान चाहता हूं।"

Jagadish Shettar Back In BJP

उन्होंने ये भी कहा था कि "भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट ना देकर मेरा अपमान किया है। मैं महत्वाकांक्षी व्यक्ति नहीं हूं और ना ही मैं सत्ता का भूखा हूं।"

पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस में शामिल हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और एमएलसी जगदीश शेट्टार ने गुरुवार को कथित तौर पर दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और चर्चा की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शेट्टार को पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के साथ बीजेपी मुख्यालय में भी देखा गया था।
यह भी देखें: 'तभी तो लोग मोदी को चुनते...', भाजपा ने लॉन्च किया लोकसभा चुनाव 2024 कैंपेन

शेट्टार अपने करीबी सहयोगी और पूर्व मंत्री शंकर पाटिल मुनेनकोप्पा के साथ बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। अब रिपोर्ट्स की मानें तो शेट्टार ने दिल्ली में पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र की मौजूदगी में शाह के साथ बैठक की है। जिसके बाद उन्होनें बीजेपी में वापसी कर ली है।

बुधवार को कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने बीजेपी की आलोचना करते हुए कहा था कि बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को अपनी पार्टी में वापस लाने की कथित कोशिशें बीजेपी में नेतृत्व संकट का संकेत है।

यह बयान तब दिया गया जब कुछ भाजपा नेताओं ने कथित तौर पर शेट्टर से संपर्क कर उन्हें भाजपा में लौटने के लिए मनाया। यह सब राज्य के स्वामित्व वाले निगमों और बोर्डों में राजनीतिक नियुक्तियों में देरी के बीच हुआ।
यह भी देखें: CM सिद्धारमैया का बड़ा ऐलान, कर्नाटक में लागू हुई 'पुरानी पेंशन व्यवस्था', जानें क्या है Old Pension Scheme?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+