बिहार: महागठबंधन की बैठक में नहीं पहुंचा कांग्रेस का कोई नेता, नीतीश की इफ्तार पार्टी में पहुंचे ये विधायक

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों में राजद-कांग्रेस वाले महागठबंधन को बिहार में करारी हार का सामना करना पड़ा है। महागठबंधन को बिहार में एक केवल सीट से संतोष करना पड़ा जिसपर कांग्रेस उम्मीदवार को जीत मिली। जबकि राजद का इस चुनाव में खाता भी नहीं खुला। लोकसभा चुनावों में मिली हार पर मंथन के लिए पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर महागठबंधन की बैठक बुलाई गई थी।

Congress MLA Shakeel Ahmed attended Nitish Kumars iftaar party, no one seen in grand alliances meet

तेजस्वी यादव ने हार पर मंथन के लिए महागठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई थी लेकिन कांग्रेस का कोई भी नेता इस मीटिंग में नहीं पहुंचा। इस बैठक में राजद के सभी विधायकों और एमएलसी को भी बुलाया गया था। कांग्रेस के इस कदम से अटकलों का बाजार गर्म है कि कहीं पार्टी अब महागठबंधन से किनारा तो नहीं करना चाहती। वहीं, कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान बिहार के सीएम नीतीश कुमार द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे।

नीतीश की इफ्तार पार्टी में पहुंचे ये कांग्रेस विधायक

नीतीश कुमार द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में बीजेपी नेता और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी भी शामिल हुए थे। इस इफ्तार पार्टी में सांसद रामकृपाल यादव, कहकशां परवीन सहित कई विधायक व विधान पार्षद शामिल हुए। दूसरी तरफ लोकसभा चुनावों में करारी हार के बाद राजद के अंदर से बगावत के सुर उठने लगे हैं।

पार्टी के बागी विधायक महेश यादव ने तेजस्वी यादव का इस्तीफा मांगा था और कहा था कि वंशवाद की राजनीति से बिहार के लोग तंज आ चुके हैं। उन्होंने कहा था कि तेजस्वी यादव को नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस के कई नेता भी राजद नेतृत्व से खुश नहीं हैं। कांग्रेस के कई नेता महागठबंधन को छोड़कर अकेले चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं। बता दें अगले साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+