‘कांग्रेस MLA ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, साथ सोने को कहा’, ट्रांस महिला का बड़ा आरोप

Congress MLA Rahul Mamkuttathil Controversy: केरल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता अवंतिका विष्णु ने कांग्रेस विधायक और केरल के पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल मैमकुट्टथिल पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। अवंतिका ने दावा किया कि राहुल ने उन्हें आपत्तिजनक मैसेज भेजे और बेंगलुरु या हैदराबाद में मुलाकात कर अपनी 'बलात्कार की कल्पनाएं' साकार करने की मांग की।

आपको बता दें कि, राहुल मैमकुट्टथिल पर मलयालम एक्ट्रेस और पूर्व पत्रकार रिनी एन जॉर्ज व दुबई बेस्ड लेखिका हनी भास्करन भी गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। रिनी के 'होटल के कमरे में बुलाने' वाले आरोप के बाद 21 अगस्त को राहुल को युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

Congress MLA Rahul Mamkuttathil

अवंतिका विष्णु का खुलासा: 'मैं डर रही थी'

एनडीए की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता अवंतिका विष्णु (Transgender Activist Avanthika Vishnu) ने बताया कि वह राहुल मैमकुट्टथिल से जून 2022 में थ्रिक्काकारा उपचुनाव के प्रचार के दौरान मिली थीं। उन्होंने कहा, 'चुनाव के बाद राहुल ने मुझे फेसबुक पर 'हाय' मैसेज किया। शुरू में सामान्य बातचीत हुई, लेकिन बाद में उन्होंने टेलीग्राम पर मैसेज कर सेक्स के लिए दबाव डाला। वह बेंगलुरु या हैदराबाद में मिलकर अपनी बलात्कार की फंतासियां पूरी करना चाहते थे।'

अवंतिका ने बताया कि राहुल के राजनीतिक रुतबे के कारण वह तीन साल तक खुलकर बोलने से हिचकिचा रही थीं। उन्होंने कहा, 'वह केरल के एक बड़े विधायक हैं। मुझे डर था कि यह मेरे शब्दों के खिलाफ उनके शब्दों का मामला बन जाएगा।' अवंतिका ने यह भी खुलासा किया कि उनके कुछ करीबी दोस्तों को इस उत्पीड़न की जानकारी थी, लेकिन मलयालम अभिनेत्री रिनी जॉर्ज और अन्य महिलाओं द्वारा राहुल पर इसी तरह के आरोप लगाए जाने के बाद उन्हें बोलने की हिम्मत मिली।

रिनी जॉर्ज के आरोप: 'पांच सितारा होटल में बुलाया'

मलयालम अभिनेत्री रिनी जॉर्ज (Rini Ann George) ने गुरुवार को राहुल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगाया, हालांकि उन्होंने विधायक का नाम नहीं लिया। रिनी ने कहा, 'एक प्रमुख राजनीतिक दल के युवा नेता ने मुझे तीन साल पहले से आपत्तिजनक मैसेज भेजना शुरू किया। उन्होंने मेरी 'यात्रा' के लिए एक पांच सितारा होटल में कमरा बुक करने की पेशकश भी की।' रिनी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर उनकी शिकायतों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी चेतावनियों के बावजूद राहुल को पार्टी में बड़े पद मिलते रहे।

राहुल मैमकुट्टथिल का जवाब: 'मुझे कोर्ट में साबित करें'

राहुल मैमकुट्टथिल ने सभी आरोपों से इनकार किया है। अवंतिका के आरोपों पर उन्होंने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन रिनी जॉर्ज के दावों पर उन्होंने कहा, 'रिनी मेरी अच्छी दोस्त हैं और रहेंगी। मुझे नहीं लगता कि वह मेरे बारे में बात कर रही थीं। मैं चुनौती देता हूं कि आरोप लगाने वाले कोर्ट में अपना मामला साबित करें।'

एक मलयालम न्यूज चैनल द्वारा जारी एक ऑडियो क्लिप, जिसमें राहुल पर तीसरी महिला को गर्भपात के लिए मजबूर करने का आरोप है, पर उन्होंने कहा, 'आजकल ऐसी क्लिप बनाना आसान है। मैंने देश के कानून या संविधान के खिलाफ कुछ नहीं किया।'

अवंतिका की अपील: 'ट्रांस समुदाय को समर्थन चाहिए'

अवंतिका ने बताया कि खुलासा करने के बाद उन्हें साइबर उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, 'मुझे डर है कि राहुल अपनी ताकत का इस्तेमाल सबूत मिटाने के लिए करेंगे। मैं सरकार, पुलिस और समाज से ट्रांस समुदाय और मेरे लिए भावनात्मक व कानूनी समर्थन की मांग करती हूँ।'

क्या होगा आगे?

राहुल मैमकुट्टथिल के इस्तीफे के बाद अब सभी की नजरें पुलिस जांच और कांग्रेस पार्टी की कार्रवाई पर हैं। क्या यह मामला कोर्ट तक जाएगा, या सियासी दबाव में दब जाएगा? अवंतिका और रिनी जैसे पीड़ितों को इंसाफ कब मिलेगा? यह सवाल केरल की सियासत और समाज को झकझोर रहा है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और ट्रांस समुदाय के लिए समर्थन की मांग तेज हो रही है।

ये भी पढ़ें- 'तू गंदी मकड़ी', कौन है केरल की Honey Bhaskaran? जिसने कांग्रेस MLA Rahul मैमकुट्टथिल के 'गंदे किस्से' खोले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+